माता-पिता व गुरू हमारे मार्गदर्शक हैं- सांई ओमप्रकाश
झूलेलाल जयन्ती महोत्सव का 14 वें दिन
अजमेर, 05 अप्रेल। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचंड महोत्सव के तहत मनाए जा रहे 22 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 14वें दिन कोटड़ा हरिभाऊ सिंधी सेवा समिति के तत्वावधान में द्वारा हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य सिनेमा हॉल के पीछे में पूज्य बहिराणा साहिब चेटीचण्ड उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
प्रेम प्रकाश आश्रम के सांई ओमप्रकाश ने कहा कि माता-पिता व गुरू हमारे मार्गदर्शक हैं। इनके दिखाये रस्ते पर हम सेवा व संस्कार को आगे बढ़ा रहे हैं। सिन्धी समाज का युवा दुनिया में हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है व अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा रहा है। हम अपने ईष्ट व गुरूओं के बताये रस्ते पर चलें तो निश्चित रूप से हमें कामयाबी मिलेगी।
इस अवसर पर गायक घनश्याम भगत व गीतिका ग्रुप द्वारा दी गयी जिसमें तिनखे सागर छा ब्ोडींदा जिनखे झूलेलाल तारे…..माण्हू भले सौ यार कन पहजो हिकणो यार….., चरयो आया चरयो संाई झूलेलाल….., अलाय जे छामे राजी आ…. की प्रस्तुति दी गयी।
नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर संपत सांखला, स्थानिय पार्षद महेन्द्र जैन मिŸाल, ज्ञान सारस्वत, मनौज बैरवा, दीपेन्द्र लालवाणी ने समाज द्वारा किये जा रहे 22 दिवसीय चेटीचण्ड महोत्सव की सराहना की व चेटीचण्ड पर्व के साथ नवसम्वतसर की शुभकामना दी। इस अवसर पर स्थानिय राहुल गिदवानी, मनोज नानकानी, राजकुमार आसुदानी मनोज गिदवानी, महेश मनवाणी किशनचंद रामचंदाणी, के साथ समारोह समिति के कंवल प्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अभिचंदाणी, खेमचन्द नारवाणी, लाल नाथाणी, महेश मूलचंदाणी, हरी चन्दनानी, जी.डी. वृन्दाणी, प्रकाश जेठरा, मुकेश आहूजा, रमेश टिलवाणी, आई.जी. भम्भानी आदि उपस्थित थे।
6 अप्रेल को होने वाले कार्यक्रम
पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में आयोजित चेटीचण्ड महोत्सव के अन्तर्गत 15वें दिन के बारे में पहला कार्यक्रम संयोजक मोहनलाल लालवाणी ने बताया कि अजयनगर सिन्धी समाज द्वारा आयोजित बहिराणा सम्मान, चेटीचण्ड उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम सांय 6ः30 बजे ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम हिल्प टॉप कॉलोनी अजयनगर रखा गया है। इसी दिन दूसरा कार्यक्रम के संयोजक जगदीश भाटीया ने बताया कि सिन्धी विकास समिति चन्द्रवरदायी नगर द्वारा भी छेज, बहिराणा, नृत्य के कार्यक्रम सांय 7 बजे सी-ब्लॉक सामूदायिक भवन चन्द्रवरदायी नगर में रखे गये हैं।
कंवल प्रकाश किशनानी
समन्वयक
मो. 9829070059