झूलेलाल जयन्ती महोत्सव का 15वां दिन

अजमेर, 06 अप्रेल। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचंड महोत्सव के तहत मनाए जा रहे 22 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 15वें दिन संयोजक मोहनलाल लालवाणी ने बताया कि अजयनगर सिन्धी समाज द्वारा आयोजित बहिराणा साहिब, चेटीचण्ड उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजयनगर व दूसरे कार्यक्रम के संयोजक जगदीश भाटिया ने बताया कि सिन्धी विकास समिति, चन्द्रवरदायी नगर द्वारा भी छेज, बहिराणा, नृत्य के कार्यक्रम सी-ब्लॉक सामूदायिक भवन चन्द्रवरदायी नगर पर समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।
ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासी, हनुमान भाउ उदासी, सांई गौतम उदासी व देवीदास दीवाना ने कहा कि पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के सभी समन्वयकों ने समाज को माला में मोती की तरह पिरोने का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। अजयनगर सिन्धी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम अध्यक्ष भगवान कलवाणी ने बताया कि कार्यक्रम में चंदर भगत व साथियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। कुमारी नितिका द्वारा सिंधी गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालन श्रीमती शांता भिरयानी ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मण रूपानी, वासुदेव लालवानी, भोजराज एनानी,उतम गुरबक्षाणी, रश्मी हिंगोरानी, महेश तेजवानी, महेश ठेकचंदाणी, कमला गोकलानी,नारायणदास हरवाणी, शंकर सबनाणी, काजल जेठाणी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिन्धी विकास समिति चन्द्रवरदायी नगर संयोजक जगदीश भाटीया ने बताया कि भगत ललित व मशहूर कलाकार गोविन्द हरजानी द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी। प्रेम प्रकाश आश्रम के सांई ओमप्रकाश, स्वामी अनादी सरस्वती, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर सम्पत सांखला, अतिरिक्त कलक्टर किशोर कुमार, जिला रसद अधिकारी सुरेश सिंधी ने समारोह में विचार प्रकट करते हुये सनातन धर्म का ज्ञान युवा पीढी तक पहंुचानें के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अनिता शिवनानी व हरीश खेमानी ने किया। कार्यक्रम में प्रकाश मूलचंदाानी, भीषम गागनानी, रमेश एच. लालवानी, पुरूषोत्तम देवनानी, हरीश वरयानी, प्रीतम शाहनी, कपिल भाटिया ललित शिवनानी, भैरू धनवानी, मोहन सतवानी, प्रकाश तनुरेजा, सुन्दर लखवानी, आसनदास वरयानी, गोरधन खिनानी, मधनमन सेवानी, नत्थुमल दादवानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में समन्वय समिति के सर्वश्री कवंल प्रकाश, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरि चन्दनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अभिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी वृदांणी, मुखी कन्हैयालाल, रमेश टिलवाणी, भगवान कोटाई रमेश चेलाणी प्रकाश जेठरा, तुलसी सोनी, उपस्थित थे।
7 अप्रेल को होने वाले कार्यक्रम
पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में आयोजित चेटीचण्ड महोत्सव के अन्तर्गत 16वें दिन पहले कार्यक्रम के संयोजक अजीत मुलानी ने बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील द्वारा आयोजित बहिराणा सम्मान, चेटीचण्ड उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम सांय 6ः30 बजे सिंधू भवन पंचशील में रखा गया है। इसी दिन दूसरा कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश जेठरा ने बताया कि सिंधी सेवा समिति वैशालीनगर द्वारा भी छेज, बहिराणा, नृत्य के कार्यक्रम सांय 7 बजे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन वैशालीनगर में रखा गया है। व तीसरे कार्यक्रम के संयोजक रमेश गागनानी ने बताया कि नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज द्वारा आयोजित बहिराणा साहिब पूजन, पंचांग का विमोचन सांस्कृतिक कार्यक्रम सांय 7 बजे हासीबाई धर्मशाला के बाहर रखा गया है।
कंवल प्रकाश किशनानी
समन्वयक
मो. 9829070059