सिन्धी भाषा दिवस पर संकल्प, प्रशासनिक सेवाओं में लेंगे भाग-बच्चाणी

बच्चों संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को सम्मिलित करने की जानकारी देनी चाहिए – अनिता भदेल
सिन्धी भाषा दिवस हरीसुन्दर विद्यालय में धूम-धाम से मनाया
झूलेलाल जयन्ती महोत्सव का 18वां दिन व चेटीचण्ड का दिन

171819अजमेर, 09 अप्रेल। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचंड महोत्सव के तहत मनाए जा रहे 22 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 18वें दिन सुधार सभा द्वारा संचालित हरीसुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सिन्धी भाषा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संयोजिका विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री महेश्वरी गोस्वामी ने बताया कि भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, सिन्धी शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कलवाणी ने संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को सम्मिलित करने की जानकारी देते हुये इसके महत्व की जानकारी दी। सिन्धी विषय लेकर अध्ययन करके प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षाओं में सिन्धी भाषा चुनकर कलेक्टर, आई.जी, आई.पी.एस. पदों पर अपना स्थान सुनिश्चित करने व पी.एच.डी. करने पर बल दिया। म.द.स. विश्वविद्यालय में शोध पीठ की स्थापना हो चुकी है जिससे सिन्धु सभ्यता की पूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को मिल सकेगी।
सुधार सभा के प्रभू ठाराणी ने विद्यालयों में सिन्धी विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को जोडकर पढाया जा रहा है एवं मशहूर शायर संगीतकार गोरधन महबूबाणी के लिखे गीत के माध्यम से भाषा का महत्व बताया। मशहूर कलाकार देवीदास दीवाना ने गीत रहे सदा सिन्धुअ जी…………… के माध्यम से सिन्धु संस्कृति व भाषा की जानकारी दी।
किशनचन्द बेबस द्वारा लिखी प्रार्थना असां जे हाल ते हरदम…, साक्षी एवं पायल द्वारा की गई। कक्षा 11 की छात्रा प्रियंका ने संविधान में सिन्धी भाषा को मान्यता मिलने पर गर्व महसूस करते हुए एवं सिन्धी भाषा को जीवित रखना हमारा फर्ज है,ऐसे विचार प्रकट किये। लाजवन्ती गोविन्दराम ने सिन्धी भाषा विकास पर रोशनी डाली। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण खुशनुमा बना दिया। कस्तूरबा नारीशाला प्राथमिक वि़द्यालय की बालिकाओं ने गीत प्रस्तुत किया एवं हरीसुन्दर पब्लिक स्कूल की नन्ही नन्ही बालिकाओं ने नौ दुर्गाओं का रूपधारण कर मां दुर्गा की स्तुति का महत्व बताया। लता ठारवाणी ने सिन्धी गीत ठार माता ठार………….गाकर देवी की आराधना की।
सर्वप्रथम मां सरस्वती, इष्टदेव झूलेलाल, सिन्ध के मानचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। कार्यक्रम समापन पर प्रधानाध्यापिका लाजवन्ती आहूजा ने आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। संचालन वर्षा ऐनानी ने किया। विद्याथिर्यों द्वारा पुष्पों से अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सुधार सभा के पदाधिकारी किशनचन्द गुरबाणी, किशोर मंगलाणी, नरेन्द्र बसराणी, मोहन कोटवाणी, मन्जीत कौर, ईसर भम्भाणी, श्रीचन्द्र साधवाणी, के.जी. ज्ञानी, गोविन्द मनवाणी, गोविन्दराम जैनाणी शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महेश कुमार साधवानी ने बताया कि पूज्य सिन्धी पंचायत धोलाभाटा कॉलोनी द्वारा आयोजित बेराना बुजुर्गो का सम्मान व महा आरती का आयोजन शिव मंदिर धोलाभाटा में सम्पन्न हुआ। बेराने में ललित भगत एवं पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन अनिता शिवनानी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने चेटीचण्ड पर्व व सिन्धी भाषा की मान्यता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को सम्मिलित करने की जानकारी देनी चाहिए व उससे मिलने वाले लाभों का भी प्रचार प्रसार करना चाहिए। जिससे सिन्धु संस्कृति, सभ्यता व भाषा को बचाया जा सके व समाज के बुजुर्गो का भी सम्मान किया गया है, निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी अच्छा सन्देश है। अन्त में महाआरती का आयोजन के अवसर पर अशोक चिबरानी अनिल आसनानी, आसनदास पारवानी, कैलाश टेकवानी, महेश सुजनानी सहित कई क्षेत्रों से आये लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर भण्डारे का भी आयोजन रखा गया।
कार्यक्रम में सर्वश्री नरेन शाहणी भगत, कवंलप्रकाश, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरि चन्दनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अभिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी वृदांणी, मुखी कन्हैयालाल, रमेश टिलवाणी, रमेश चेलाणी उपस्थित थे।
10 अप्रेल को होने वाले कार्यक्रम
लाल नथानी ने बताया कि पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में आयोजित चेटीचण्ड महोत्सव के अन्तर्गत 19वें दिन पूज्य आदर्श सिन्धी पंचायत द्वारा आयोजित बेराना, सिन्धी पंचायतों के अध्यक्षों व सांस्कृतिक कार्यक्रम, सिन्धी भाषा मान्यता दिवस पर गीत-संगीत व महा आरती का आयोजन प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्श नगर में रखा गया है।

कंवल प्रकाश किशनानी
समन्वयक
मो. 9829070059

error: Content is protected !!