बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत का सूत्र- वी.सतीष
दक्षिण विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नसीराबाद रोड़ स्थित टोरेंटो पैलेस में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री.वी. सतीष ने कहा की देष के शासन काल में साठ साल तक सत्तारूड कांग्रेस पाट्री अगर अपने व्यक्तिगत हितों को ध्यान मे रखकर देष हित में काम करती तो भारत वर्ष पिछडे हुए देषों की गिनती में नहीं आता। उन्होंने कहा कि आज देष की स्थिति बदल रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाओं को ठोस तरीके से लागू कर आम लोगों तक राहत पहंुचाने का काम कर रही है वी.सतीष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुषल नेतृत्व में आज हमारे देष को दुनिया के मानचित्र में अग्रणी पंक्ति मे लाए है। सम्मेलन के दौरान भाजपा के सह-संगठन मंत्री ने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया तथा उन्हें मंच पर बुलाकर स्थानीय समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर सुझाव मांगे। सभी कार्यकर्ताओं के विचारो को पूरे मनोयोग से सुना उनकी भवनाओं का सम्मान करने का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याएं बाताई व सुझाव दिये। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वी. सतीष ने कहा की किसी भी संगठन में कार्यकर्ता प्रमुख रीढ़ होते है। भाजपा कि मजबूती के पीछे बूथ कार्यकर्ता प्रमुख आधार है। हमें संगठन के मजबूती के प्रयास करने चाहिए। उन्होने कहा की डॉ शामा प्रसाद के नेतत्व में के द्वारा मात्र10-11 लोगो के द्वारा जनसंघ का द्वीप प्रजवलित किया गया ओर आज 11 करोड़ सदस्यों वाली विष्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी बन गई इसके पीछे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के पराक्रम का ही परिणाम है। उन्होंने कहा बूथ कार्यकर्ता वही भूमिका निभाता है जो सीमा पर सैनिक निभाता है, बूथ कार्यकर्ता ही मतदाता को घर से निकालकर मतदान केन्द्र तक लाता है, एंव पार्टी के पक्ष मे मतदान करवाता है। इसलिए पार्टी ने यह निर्णय किया है केन्द्र एवं राज्य सरकार की सम्पूर्ण जनहित की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक बूथ कार्यकर्ताओं को घर बैठे उपलब्ध होनी चाहिए।
भाजपा के प्रदेषाध्यक्ष अषोक परनामी ने कहा की भाजपा एक संगठित व अनुषासित पार्टी है उन्होंने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता उसकी रीढ़ है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पंचायत से लेकर केन्द्र भाजपा की सरकार है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जो भी जिम्मेदारी सौपें उसे संगठन हित में ध्यान में रखते हुए पूरी तरह निर्वहन करना चाहिए। परनामी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार दूरगामी सुखद परिणामों कि जन कल्याणकारी योजनाएं बना रही है, पूर्व की कांग्रेस सरकार 2 लाख 15 हजार करोड़ का कर्जा छोड़कर गई है। विकास भी नहीं हुए है तथा सारा रुपया कांग्रेस की नेताओं की जेब में गया है, तथा परनामी ने कहा की सभी प्रदेषों में भाजपा सरकारे बना रही है और कांग्रेस की सरकारे हट रही है। वर्तमान में सबसे अधिक भाजपा की सरकारें है। असम मे भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। अन्य चार राज्यों मे भी भाजपा अच्छा प्रर्दषन कर रही है। उन्होंने कहा की शीघ्र ही कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण होगा परनामी ने कहा की कांगेस ने निःषुल्क दवा योजना के लिए केवल 431 करोड़ का बजट दिया जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ा कर 482 करोड़ किया। डेल्डा प्रकरण के संबंध मे राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा की दलितों के मामले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बहुत संवेदनषील है। उन्होंने राज्य व केन्द्र सरकार कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचंना तथा अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं को लाभ दिलाने को अहवान किया ।
केन्दीय मंत्री एवं सांसद प्रो. सांवरलाल जाट ने केन्द्र की नीतियों की जानकारी उपलब्ध कराई उन्होनंे कहा विगत दो वर्षो में प्रधानमंत्री मोदी ने ना केवल भ्रष्टाचार मुक्त प्रषासन प्रदान किया है अपितु विदेषों मे भी भारत का गौरव पुर्नस्थापित किया है। प्रो. जाट ने बाताय कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, दुर्घटन बीमा योजना, बेरोजगार युवाओं के लिए मुद्रा योजना लागू कर देष मे क्रांतिकरी बदलाव लायें है।
दक्षिण की विघायक और महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने अपने स्वागत भाषण में गत दो वर्षो में कराये गये अनेक विकास कार्यो की जानकारी दी उन्होंने चन्द्रवरदायी नगर में 5 करोड़ की राषि से रेफरल हॉस्पिटल का निर्माण व मदार जेपी नगर में नई डिस्पंेसरी स्थापित होने की जानकारी दी, 2 करोड़ राषि से महिला बाल विकास मंत्रालय भवन निर्माण, पालनहार योजना में 1.32 लाख स्कूल भवन निर्माण भगवान गंज में निर्माण एवं कई मिसिंग लिंक सड़क लोकार्पण के बारे में बताया।
प्रदेष उपाध्यक्ष भजनलाल ने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें पद के साथ दायित्व का बोध याद दिलाता है उन्होंने कहा की सता प्राप्ति राष्ट्र निर्माण में सहायक बननी चाहिए।
इस कार्यक्रम का संचालन उप महापौर सम्पत सांखला ने किया। तथा भाजपा शहर अध्यक्ष अरविन्द यादव ने आभार प्रकट किया। सम्मेलन मे प्रदेष मंत्री बीरमदेव सिंह, पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारया , रासासिंह रावत , हरिष झामनानी, प्रियषील हाड़ा , आन्नद सिंह राजावत , जिला मीडिया प्रभारी डॉ.अरविन्द शर्मा, कवल प्रकाष किषनानी, सोमरत्न आर्य ,, घीसू गड़वाल , नरपत सिंह , हेमन्त सांखला , मडण्ल अध्यक्ष सोहन शर्मा, बलराज कच्छावा , मुकेष खिची , प्रभाषर्मा , रंजन शर्मा ,, दिनेष चौहान , कमल पंवार, सीमा गोस्वमी , डॉ सुभाष महेष्वरी , धर्मेष जैन, डॉ दीपक भाकर , एवं पार्षद उपस्थित थे।