राजकीय संग्रहालय में विश्व विरासत दिवस मनाया गया

untitledलोक कला संस्थान की और से सोमवार को राजकीय संग्रहालय में विश्व विरासत दिवस मनाया गया। इस अवसर संगोष्ठी का आयोजन कर विरासत को सहेजने पर चर्चा की गयी वही सुन्दर रंगोली सजाकर ऐतिहासिक अकबरी किले को सुर्ख रंगो से जीवंत कर दिया गया।
संगोष्ठी के दौरान पृथ्वीराज फाउंडेशन के सयोजक दीपक शर्मा ने कहा की मात्र प्राचीन इमारते ही हमारी विरासत नहीं अपितु धर्म, संस्कृति, कला व साहित्य भी हमारी विरासत का महत्वपूर्ण भाग है। जिन्हे सम्भाल कर रखना हम सबका दायित्व है। राजकीय संग्रहालय के अधीक्षक मोहम्मद आरिफ ने कहा की प्राचीन स्मारक, संग्रहालय, साहित्य आदि हमें इतिहास से मुखातिब कराते है।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव संजय कुमार सेठी ने खूबसूरत रंगोली बनायी और मांडणा, सांझी, थापा, फड़, मधुबनी, पटचित्र आदि कलाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा की ये सभी शैलियाँ हमें सदियों पहले की संस्कृति और जीवन शैली से अवगत कराती है, वर्तमान परिपेक्ष्य में लुप्त हो रही कलाओं का संरक्षण और संवर्धन अनिवार्य है।
अभिलेखागार विभाग के बसंत सिंह सोलंकी, कस्टोडियन रूमा आज़म, कलाकार अल्का शर्मा, शशि वर्मा, अर्चना रूमपाल, नेहा कनोजिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रियंका सेठी, इंदु खण्डेलवाल, आकांक्षा शर्मा, मुस्कान जैन, दिशा जांगिड़, राशि जैन, अंजना निगम, मृदुला चौरसिया, शशि वर्मा उपस्थित थे।
संग्रहालय में इस दिन प्रवेश निशुल्क रखा गया, कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने संग्रहालय देखा।

Sanjay Sethi
9414002387

error: Content is protected !!