मुख्यमंत्री जी के अजमेर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा

भाजपा शहर जिला की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
bjp logoभाजपा शहर जिला अजमेर की संगठनात्मक बैठक आज जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव के घर पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के कार्यों पर चर्चा की गई।
जिला प्रचारमंत्री शरद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक में प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया पर चर्चा की गयी। सभी मंडल अध्यक्षों ने सभी बूथ पर कमेटियाँ गठित होने की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी मंडल अध्यक्षों से मण्डलवार बनाई गयी कार्यकारणी पर विचार विमर्श किया गया, बाद में इसे अनुमोदन हेतु प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया, जहा से स्वीकृति के बाद 3 मई 2016 के पश्चात इनकी घोषणा कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधराराजे जी के कल अजमेर आगमन पर उनका शहर जिला द्वारा भावी स्वागत किया जाएगा। श्रीमती राजे का स्वागत पुलिस लाईन स्थित हेलीपेड पर शहर जिला के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जाएगा। इसके सन्दर्भ में बैठक में चर्चा कर दोनो शहर जिला महामंत्रियों को व्यवस्था सोपी गई।
आज की बैठक में जिला महामंत्री श्री रमेश सोनी, श्री जयकिशन पारवानी, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, राजेश शर्मा, सोहन शर्मा, मुकेश खीची, बलराज कच्छवा, जिला मंत्री रवीन्द्र जसोरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत पारीक, प्रचार मंत्री शरद गोयल , जोगेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

शरद गोयल
जिला प्रचार मंत्री
9414002132

error: Content is protected !!