जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने किया जलस्वालम्बन अभियान के कार्यो का निरीक्षण

मसूदा एवं जवाजा प्रधान भी रहे साथ, अधिषाषी अभियंता डीडी गुप्ता ने करवायी फिल्ड विजिट

DSC05106अजमेर 06 मई। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री जलस्वालम्बन अभियान में हुए कार्यो का निरीक्षण का षुक्रवार को जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने जिले के मसूदा एवं जवाजा क्षेत्र की देवमाली, देलवाड़ा एवं बलाड़ ग्राम पंचायतों में हुए कार्यो का निरीक्षण किया। जिला प्रमुख वंदना नोगिया के साथ मसूदा प्रधान नारायणसिंह एवं जवाजा प्रधान गायत्री देवी रावत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी साथ थे। जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने ग्राम पंचायत देवमाली में ग्रामीणों से रूबरू होकर समस्याएं भी सुनी।
जिला प्रमुख वंदना नोगिया द्वारा भूजलग्रहण एवं जलसंरक्षण विभाग के अधिषाषी अभियंता डीडी गुप्ता के साथ मसूदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवमाली के ग्राम लालावास पहंुचकर विभाग द्वारा जानवारों के पानी पीने हेतु करवाये जा रहे खेण-कोठे का निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ग्राम की महिलाओं से सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जलस्वालम्बन अभियान के बारे में जानकारी ली। जिला प्रमुख को ग्राम की महिलाओं ने राज्य सरकार संचालित द्वारा सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे जानकारी होने के बारे में अवगत कराया। ग्राम लालावास में 3.50 लाख की लागत से निर्मित कम्मा के खेत में खड़ीन निर्माण कार्य, ग्राम देवपुरा में चारागाह में फार्म पोड़ कार्य, ग्राम भगवानपुरा कन्टुर बण्ड़ मेडबंदी कार्य का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत देवमाली में रामकरण गूर्जर के स्वच्छ भारत अभियान में निर्मित शौचालय का निरीक्षण किया। वहीं पंचायत समिति जवाजा में ग्राम पंचायत देलवाड़ा में 2 लाख की चारागाह भूमि पर जल सरक्षंण हेतु मिट्टी के बंध निर्माण कार्य, 4 लाख की लागत से बन्ध निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत बलाड़ के गढ़ी थोरियान, ग्राम बलाड़ में तीन कार्याे का निरीक्षण किया। जिला प्रमुख वंदना नोगियां ने जलसंरक्षण महत्व को ग्रामीणों को समझाने एवं प्रमुख जलस्वालम्बन अभियान के कार्यस्थलों पर वृक्षारोपण करने के निर्देष दिये। जिला प्रमुख के साथ भूजलग्रहण एवं जलसंरक्षण विभाग के अधिषाषी अभियंता डीडी गुप्ता, मसूदा प्रधान नारायणसिंह एवं जवाजा प्रधान गायत्री देवी रावत, समाजसेवी नरेन्द्रसिंह रावत, पंचायत प्रसार अधिकारी मुकेष काकाणी, सहायक अभियंता सलभ टण्डन, प्रदीप गुप्ता, बलाड़ सरपंच भोमसिंह, देलवाड़ा सरपंच किरण काठात, पूर्व सरपंच पप्पू काठात, सुहावा सरपंच कैलाष चन्द्र सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!