आनंद से रहना सिखाती है शिवपुराण

रिको हाउसिंग कॉलोनी में शिव कथा प्रारंभ
03ब्यावर, 8 मई। शहर के अजमेर रोड स्थित रिको हाउसिंग कॉलोनी में में रविवार को शिव महापुराण कथा प्रारंभ हुई। कथा के प्रथम दिन संत शिवम कृष्ण महाराज ने शिव महापुराण का महत्व बताया। कथावाचक ने कहा कि रामायण जीना व भागवत मृत्यु सिखाती है। जबकि शिव महापुराण कथा विपरित परिस्थितियों में भी आनंद से रहना सिखाती है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व कलश व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा आशापूर्ण शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए कथास्थल पहुंची। यहां लक्ष्मीचंद भंसाली, सुशीला भंसाली, गौतम दाधीच, सीमा दाधीच ने भागवत पोथी पूजन किया। मार्ग में शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आयोजक लक्ष्मीचंद भंसाली, अर्पित भंसाली, रामकुमार शर्मा, राकेश भंडारी, सुमित सारस्वत, जयसिंह चारण, प्रेम भंसाली, कांता बंसल, मंजू शर्मा, मोहित भंसाली, जॉनी शर्मा, दिनेश जैन, अभिषेक दाधीच, आरती, मीना, पूर्णिमा, पूजा, मिताली, संगीता सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक हो रही है।
आज होगा शिव महाभिषेक
सोमवार को प्रात: 9.30 बजे से कथास्थल पर शिव महाभिषेक का आयोजन होगा। भक्तों द्वारा मंत्रों और श्लोकों के बीच शिव आराधना की जाएगी। शाम को कथा में शिवलिंग प्राकट्य रहस्य पर प्रवचन होंगे।

error: Content is protected !!