मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा अजमेर देहात ने ब्यावर में कंपनी बाग़ स्थित कुए कि सफाई के कार्य का शुभारंभ मोर्चा कि प्रदेश मंत्री व प्रभारी श्रीमती मधु सांखला के आतिथ्य में किया गया | श्रीमती सांखला ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रदेश के प्राचीन जलाशयों व जर्जर हो चुके कुएं और बावड़ियों की साफ सफाई कर फिर से काम में लाने लायक बनाया जाएगा। मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्दु शर्मा ने कहा की आगामी दिनों में मोर्चा पूरे जिले में आमजन को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से जोडने और जागरूक करने का अभियान चलाएगा | कार्यक्रम को सरदारपुरा मंडल अध्यक्ष जयन्त सांखला, ब्यवार मंडल अध्यक्ष जयकिशन बल्दुआ ने संबोधित किया व संचालन मंडल महामंत्री रिखबचंद खटोड ने किया | कार्यक्रम में उपसभापति सुनील मूंदड़ा, जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, मंत्री मुरली तिलोकानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बुरड, ललिता जालान, पार्षद नरेश कनोजिया, गोपाल प्रजापत, सीमा शर्मा, लाड़बाई खटोड, लक्ष्मी, दीपा आदि उपस्थित रहे |
