विद्यार्थियों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया

beawar-samacharब्यावर, 25 मई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा में चल रहे 15 दिवसीय समाजोपयोगी शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने पौधारोपण एवं पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
संस्था प्रधान के.एस.राणावत ने बताया कि समाजोपयोगी शिविर विद्यार्थियों में टीम भावना व सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है साथ ही पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेकर विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य करेंगे। समापन समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि द्वारा विद्यार्थियों को अल्पबचत योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर प्रभारी अशोक तंवर ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय विकास व प्रबन्धन समिति के सदस्य अरूण शर्मा व बाबूसिंह ने विद्यार्थियों के समाज सेवी संबंधी कार्या की प्रशंसा की। समापन समारोह में व्याख्याता गोविन्दसिंह चौहान, शारीरिक शिक्षक शक्ति सिंह समेत भूपेन्द्र सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।–00–
राष्ट्रीय समाजसेवा शिविर का समापन
ब्यावर, 25 मई। राजकीय जैन गुरूकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज 15 दिवसीय राष्ट्रीय समाज सेवा शिविर का आज समापन समारोह आयोजित हुआ।
प्रधानाचार्य प्रेमस्वरूप शर्मा ने शिविर के समापन की घोषणा करते हुए विद्यार्थियों को शिविर के दौरान सीखी गई विभिन्न सामाजिक विकास की गतिविधियों व नैतिक आचरण को जीवन में समाहित करने की बात कही। शिविर प्रभारी मिश्रीलाल फुलवारीने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करतेहुए 15 दिवसीय गतिविधियें की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर व्याख्याता कन्हैयालाल बागड़ी समेत सोमेश भाटी, मुकेश गहलोत, अभिजीत कमल, राजेश सिंह ,अब्दुल रईश आदि मौजूद थे।–00–

बस स्टेण्ड परिसर में व्यवस्थाओं हेतु अनुरोध
ब्यावर, 25 मई। मानवाधिकार सुरक्षा समिति द्वारा बस स्टेण्ड परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु मुख्य प्रबन्धक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ब्यावर से अनुरोध किया है।
समिति के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पालडेचा के अनुसार ब्यावर बस स्टेण्ड परिसर में शेड पर ब्यावर बस डिपो लिखवाने, नई यात्रा किराया भाड़ा सूची लगाने, बंद पंखों को चालू करवाने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था एवं परिसर में खड्डों का पेचवर्क कार्य कराने संबंधी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु मुख्य प्रबन्धक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ब्यावर से मिलकर अनुरोध किया है। इस मौके पर समिति के डॉ. महेन्द्र भाटी, विजय वर्मा, लक्ष्मण सैनी, संजय गहलोत, मदनमोहन मोदी, कौशल जटिया, पुरूषोत्तम चंदवानी आदि मौजूद थे।–00–
सैक्टर नं.1 से 4 एवं 7 के उपभोक्ता,
10 जून तक जमा करा सकेंगे पानी के बिल
ब्यावर, 25 मई। ब्यावर शहर में सैक्टर नं. 1 से 4 एवं 7 से संबंधित पानी के मीटर के बिलों को जमा कराने की अंतिम तिथि 27 मई 2016 थी, जिसे बढ़ाकर 10 जून 2016 किया गया है। सहायक अभियन्ता एस.के.माथुर ने बताया कि तकनीकी कारणों से पानी के बिलों का वितरण समय पर नहीं होने के कारण बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 10 जून 2016 तक बढ़ाई गई है। –00–

स्ट्रीट वेण्डर का सर्वे प्रारम्भ
ब्यावर, 25 मई। दीनदयाल अन्त्योदय योजना व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्ट्रीट वेण्डर (ठेले वाले व फुटपाथ विक्रेता) का सर्वे प्रारम्भ किया गया है, सर्वे के आधार पर स्ट्रीट वेण्डर को केन्द्र व राज्यसरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
आयुक्त नगर परिषद के अनुसार ब्यावर शहरी क्षेत्रा में स्ट्रीट वेण्डर का सर्वे याशी कन्सल्टेन्सी कम्पनी जयपुर द्वारा शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य स्ट्रीट वेण्डर को केन्द्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना है। इसी क्रम में स्ट्रीट वेण्डर अपना आधार कार्ड, राशनकार्ड, निवास प्रमाणपत्रा, किरायानामा, नल व बिजली के बिल, बैंक पासबुक व पासपोर्ट साईज फोटो आदि की प्रतिलिपि सर्वेकर्ताओं को उपलब्ध कराएं ताकि सर्वे में चयनित व्यक्तियों का पहचान पत्रा बनाया जा सकें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नगरपरिषद के कमरा नं.12 में सम्पर्क किया जा सकता है।–00–

error: Content is protected !!