अजमेर / अजमेर नगर निगम की स्मार्ट सिटी अजमेर पहल के तहत प्रतिनिधि बुधवार २५. ०५. २०१६ को अजमेर नगर निगम प्रांगण एवं सेशन कोर्ट परिसर गए | यहाँ प्रतिनिधियों ने करमचारियों एवं आगंतुकों को स्मार्ट सिटी पहल के बारे में अवगत कराया तथा उनके अमूल्य सुझाव ऑनलाइन माध्यम से फेसबुक, ट्विटर एवं myGov वेबसाइट पर अंकित कराने हेतु सहायता प्रदान करी |
महापौर श्री धर्मेस्न्द्र गहलोत ने बताया की प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के अपने बहुमूल्य सुझाव अंकित करने हेतु उपलब्ध माध्यमों की जानकारी प्रदान कराई. एवं लैपटॉप व स्मार्ट फ़ोन के ज़रिये सुझाव प्राप्त कराये | करमचारियों ने इस पहल में अपनी रूचि दिखाते हुए लगभग १५० सुझाव myGov पे अंकित करे |
गजेन्द्र सिंह रलावता
पी. आर. ओ.
अजमेर नगर निगम