अजमेर 27 मई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि षिक्षामंत्री और सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का नाम स्कूली पाठ्य पुस्तकों से हटा देने से इतिहास नहीं बदलता पं नेहरू मौजूदा दौर मे भी प्रासंगिक हैं और भारत के लोग आज भी देष के प्रति उनके योगदान को याद कर रहे हैं। स्कूली पाठ्य पुस्तकों से इतिहास पुरूष राष्ट्र निर्माताओं का नाम हटाने वाली सरकारें खुद हट जाती हैं, लेकिन इतिहास का सच नहीं मिटता।
यह बात संगठन के अध्यक्ष विजय जैन ने देष के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 52 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित पं जवाहर लाल नेहरू स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम मे कही। उन्होने कहा कि पं नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता और दुनिया के सबसे बडे भारतीय लोकतंत्र के संस्थापक थे उनका देष की आजादी की लड़ाई के संघर्ष और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण के लिये बेमिसाल राष्ट्रीय योगदान रहा है देष के प्रति नेहरू जी के योगदान पर पर्दा डालने की यह कोशिश इतिहास की इस कड़वी सच्चाई को ढक नहीं सकती।
उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में या भारत की संस्कृति में मान्य रही पंचायत प्रणाली को पंचायतीराज के रूप में आधुनिक संविधान की व्यवस्था में स्थापित करने वाले नेहरू का नाम हटा दिया गया, जो षिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी एवं राजस्थान सरकार की संकीर्ण सोच को उजागर करता है। उन्होन उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया की ऐसी साजिश को जनता के बीच बेनकाब करने का अभियान चलाया जाना चाहिए।
इससे पूर्व नेहरू स्मारक पर श्रधांजलि सभा आयोजित की गई और पं नेहरू की प्रतीमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पीत किये गऐ इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से महेन्द्र रलावता, कमल बाकोलिया नसीम अख्तर इंसाफ, प्रताप यादव, इंसाफ अली, कैलाष झालीवाल, कुलदीप कपूर, नौरत गुर्जर, सर्वेष पारिक, लोकेष शर्मा, वेभव जैन, सबा खान, द्विवेन्द्र जादौन, मनीष सेठी, शमषुद्दीन, मनोज कंजर, सुनिल मोतियानी, चंदनसिंह, विपिन बैसिल, षिवराज भडाना, हुमांयु खान, पवन ओड़, शैलेन्द्र अग्रवाल, आरिफ हुसैन, अषोक बिंदल, अरूणा कच्छावा, सुनिल लारा, हेमंत ठोमरे, हरिप्रसाद जाटव, शैलेष गुप्ता, राकेष टेपण, कैलाष कौमल, दिनेष के शर्मा, योगेष उबाना, रवि शर्मा, विष्वास तंवर, द्रोपदी देवी कोली, राजेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र नरचल, अषोक सुकरिया, बषीर मोहम्मद, लक्ष्मणदास तोलानी सहित वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेसजनों के अलावा शहर कांगेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
