अजमेर 4 जून। भगवान श्री श्रीचन्द्र जी महाराज की असीम कृपा से वर्तमान महंत राममुनि जी उदासी गुरू सुखदेवानंद जी उदासी अपने स्थान तीर्थगुरू पुष्करराज अजमेर श्री शांतनंद उदासीन आश्रम की महंताई व उत्तराधिकारी पदोत्सव गुरूवार दिनांक 09 जून 2016 को अपने साधक शिष्य हनुमान जी उदासी शिष्य स्वामी हिरदाराम जी पुष्करराज वालों का उदासीन मत परम्परा के अनुसार किया जायेगा।
दो दिवसीय पदोत्सव में 8 जून को प्रातः 9 बजे श्री रामायण अखण्ड पाठ, सांय 6ः30 से 7ः30 बजे रामधुनी के बाद आरती की आयेगी। 9 जून को प्रातः 9 से 10 बजे से श्री रामायण पाठ का भोग साहिब के साथ आरती, 10 से 12ः15 बजे तक संतो द्वारा आशीर्वचन, दोपहर 12ः15 बजे अरदास एवं महंताई की रस्म रखी गयी है। अंत में दोपहर 1 बजे संतों महापुरूषों का भण्डारा एवं आम भण्डारा का आयोजन रखा गया है।
उत्सव पूज्य उदासीन भेष, संत भगवान तथा महामण्डलेश्वर कपिल मुनि जी महाराज, श्री हरेराम आश्रम, हरिद्वार व महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज, हरीशेवा धाम उदासीन आश्रम, भीलवाड़ा के सानिध्य में सम्पन्न होगा। इस पटाभिषेक समारोह में सभी आश्रम के संत महात्मा व विभिन्न समाजों के प्रमुख उपस्थित रहेगें।
(कवंलप्रकाश किशनानी)
मो.9829070059