अनुषासन तोड़ने और सामानन्तर संगठन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

प्रमोद भाया
प्रमोद भाया
अजमेर 4 मई। प्रदेष कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं अजमेर के प्रभारी प्रमोद जैन भाया ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी क्षमता से अधिक काम कर बूथ कमेटियों के गठन मे सक्रियता से जुट जाऐं कांग्रेस को बूथ इकाई तक ले जाना आपकी जिम्मेदारी है। इस काम में किसी स्तर पर निष्क्रीयता बर्दाष्त नहीं होगी। अनुषासन तोड़ने और सामानन्तर संगठन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी।
संगठन के अजमेर प्रभारी प्रमोद जैन शनीवार को इन्डोर स्टेडियम के कांफेंस हॉल में आयोजित शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, अग्रीम संगठनों एवं विभागों के अध्यक्ष, पार्टी के पूर्व विधायकों, की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि बूथ इकाईयों का गठन 30 जून तक समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है इसके लिऐ सभी वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रीम संगठनों, विभाग एंव प्रकोष्ठ संयुक्त रूप से कार्य योजना बना कर काम करेंगे इस पूरे अभियान पर ब्लॉक व विधानसभा प्रभारियों सहित शहर अध्यक्ष नजर रखेंगे। उन्होने कहा कि प्रत्येक बूथ पर न्युनतम 5 अधिकतम 11 सक्रिय कार्यकर्ताओं की बूथ कमेटी का गठन होगा इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर रहने वाले वरिष्ठ नेताओं की सूची अलग से बनाई जाऐ। संगठन को इस समय नेताओं के क्षमता से ज्यादा कार्य की आवष्यकता है इस लिये पूरी सक्रियता से काम मे जुट जाऐं।
बैठक में सभी नेताओं ने अपनी राय रखी कि और इस बात पर जोर दिया कि संगठन में मजबूती तभी संभव जब अनुषासनहीन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल लाई जाऐ एवं ऐसे लोगों पर लगाम कसी जाऐ जो सामानन्तर संगठन चलाकर निजी स्वार्थे को पुरा करके संगठन की बदनामी का सबब बनते है। इसके बिलकुल विपरित अनुषासित एवं सक्रिय कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने में पूरी मेहनत से कार्य करते है और तवज्जों उन स्वार्थी लोगों को मिलती है जो निष्क्रीय हैं। इस लिऐ कांग्रेस के खिलाफ काम करने वालों कों पूरी सजा मिले।
इस पर प्रभारी प्रमोद जैन ने हस्तक्षेप करते हुऐ कहा कि अनुषासित एवं सक्रिय कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने में पूरी मेहनत से कार्य करें सत्ता में उन्ही कार्यकर्ताओं तवज्जों दी जाऐगी। पर संगठन के सभी अग्रीम संगठनों एवं विभागों के अध्यक्षों को इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा शहर अध्यक्ष की अनुमति बिना कोई ऐसा काम नही करेगा जिसका मतलब संगठन से समान्नतर चलने का संदेष जाऐ।
बैठक को संबोधित करते हुऐ संगठन के शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि सेवादल को संगठन की मजबूती के लिऐ योजनाबद्ध तरीके से कार्य योजना बना कर सामाजिक कार्यो के जरिये लोगों से सीधा संवाद किस तरह कायम करें। युवा कांग्रेस युवाओं को पार्टी में अधिक से अधिक जौड़कर पार्टी के मत प्रतिषत में इजाफा करने के उद्देष्य के तहत इसे मुख्य कार्य योजना पर काम करे। छात्र संगठन एनएसयूआई को स्कूल व कॉलेजों में संगठन को मजबूती करने के लिऐ अपनी जिम्मेदारी पूरी इमानदारी से निभानी चाहिये। महीला कांग्रेस पाटी से जुड़ी महिलाओं को साथ लेकर पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने पर ध्यान दे तभी संगठन मजबूत होगा।
बैठक की जानकारी देते हुऐ विजय जैन ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर पर सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार के बाद 30 जून तक यह कार्य पूर्ण करने की समय सीमा तय की गई थी। अजमेर शहर दो विधानसभा क्षेत्रों में विभक्त है उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 148 पोलिंग बूथ तथा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 136 कुल 284 पोलिंग बूथ है जिनमें 30 जून से पूर्व दोनों क्षेत्रों में बूथ कमेटियां गठित की जानी अपेक्षित हैं। 284 पोलिंग बूथों के सभी कार्यकर्ताओं को नाम पते मोबाइल नम्बर सहित फोटो युक्त सूची तैयार की जाऐगी।
बैठक को गोपाल बाहेती, राजकुमार जयपाल, ललित भाटी, महेन्द्र रलावता, कमल बाकोलिया, कैलाष झालीवाल, प्रताप यादव, फखरे मोईन, अजय तैन्गौर, सुकेष कांकरिया, पूजा अजमेरा, अषोक शर्मा, दिनेष शर्मा, आरिफ हुसैन, लोकेष शर्मा, शैलेन्द्र अग्रवाल, विजय नागौरा, इमरान सिद्दीकी, सबा खान, द्विव्येन्द्र जादौन मोहित मल्होत्रा, बलराम शर्मा ने संबोधित किया बैठक का संचालन वैभव जैन ने किया
बैठक में कुलदीप कपूर, सुमेर सिंह राजावत, प्रमिला कौषिक, राजेन्द्र नरचल, सुरेष गुर्जर, श्रवण टोनी, बिपिन बैसिल, राजकुमार तुलस्यानी, द्रोपदी कोली, राजेन्द्र वर्मा, महेष चौहान, सत्यनारायण डीडवानीया सहित शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रीम संगठनों एवं विभागों के अध्यक्ष मौजूद थे।

error: Content is protected !!