
उन्होंने कहा कि जिले में केन्द्रीयकृत रसोईघर के माध्यम से मिड डे मिल का भोजन उपलब्ध कराने के लिए अक्षयपात्रा फाउन्डेशन को अधिकृत किया गया है। फाउन्डेशन के साथ शीघ्र ही एम.ओ.यू. करके रसोईघर का निर्माण आरम्भ किया जाएगा। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा राज्यस्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर इसका शुभारम्भ का प्रयास किया जाएगा।
श्री गोयल ने आगामी 15 जुलाई को विश्व कौशल दिवस को समारोह पूर्वक बड़े स्तर पर मनाने के लिए राजस्थान आजीविका एवं कौशल विकास निगम के जिला प्रबन्धक श्री गंगाशरण गुप्ता को निर्देशित किया। निगम के माध्यम से विविध रोजगारपरक प्रशिक्षणार्थियों की संख्या तीन गुना करने के लिए कहा गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, श्री अबु सूफियान चैहान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कमल राम मीना, जिला रसद अधिकारी श्रीमती दीप्ति शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।