पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

beawar-samacharब्यावर। पेड़ बचेंगे तो सृष्टि पर जीवन बचेगा। इस सोच के साथ लायनेस क्लब ब्यावर सिटी ने शुक्रवार को दादाबाड़ी में पौधरोपण किया। क्लब अध्यक्ष सुमिता बाबेल ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष रीमा नवाल, पार्षद ज्ञानदेव झंवर, सामाजिक विचारक सुमित सारस्वत, धीरज घीया ने बतौर अतिथि शिरकत की। अतिथियों के साथ क्लब सदस्यों ने विभिन्न किस्मों के 51 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीमा नवाल ने कहा कि जिंदगी के लिए ऑक्सीजन जरूरी है और सांसों को ऑक्सीजन पेड़ों से ही मिलती है। प्राणियों के जीवन और प्राकृतिक परिवेश को बचाने में पर्यावरण का खास महत्व है। प्रदूषण के कारण पृथ्वी प्रदूषित हो रही है। इसे रोकने के लिए सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
सुमित सारस्वत ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है। वर्तमान वक्त में पेड़-पौधों का संरक्षण और हरियाली का विस्तार प्राथमिकता से होना चाहिए। जल, पशु-पक्षी एवं संपूर्ण पृथ्वी की रक्षा पर्यावरण संरक्षण से ही संभव है। सचिव अंजलि शर्मा ने बताया कि क्लब की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में ममता गुप्ता, भावना पारीक, रश्मि बाबेल, अर्चना माहेश्वरी, रश्मि जैन, गुणिता कोठारी, कविता शर्मा, सीमा रांका, ममता कोठारी, प्रियंका जैन, राशि जैन, तरुणा घीया, रेणु गर्ग, मंजू नाहटा व अन्य सदस्यों ने भी पौधे लगाए।

error: Content is protected !!