मुख्यमंत्री ने किया विजय स्मारक जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण

a11अजमेर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अजमेर के बजरंग गढ़ चैराहे पर पाकिस्तान पर भारत की 1971 की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में स्थापित विजय स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया।
श्रीमती राजे ने नगर निगम, समृद्धि बिल्डर्स और शहीद भगतसिंह नौजवान सभा के सहयोग से करवाए गए जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और शहीदों की स्मृति को चिरस्थाई बनाये रखने के लिए किए गए इस कार्य की सराहना की।

महाराणा प्रताप स्मारक एवं लेजर लाइट एण्ड साउण्ड शो का उद्घाटन
CMP_7446मुख्यमंत्री ने पुष्कर रोड पर नौसरघाटी में 6 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित महाराणा प्रताप स्मारक एवं लेजर लाइट एण्ड साउण्ड शो का उद्घाटन भी किया। उन्होंने देश-प्रदेश की आन-बान-शान के प्रतीक महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने यहां आयोजित लेजर शो को भी देखा। लेजर शो में महाराणा प्रताप की जीवन गाथा, तीर्थराज पुष्कर की महिमा, ब्रह्मा व सावित्री माता मंदिर का इतिहास सहित अजमेर के इतिहास से जुड़ी गाथाओं को चिन्हित किया गया।
इस एतिहासिक स्थल के शुभारम्भ के अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा ने मुख्यमंत्री का चुन्दरी ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। लेजर शौ में महाराणा प्रताप के स्वाभीमान, साहस तथा दृढ़ निश्चियी व्यक्तित्व को बहुरंगी प्रकाश विधा से उकेरा गया। हल्दी घाटी में बरसते भील योद्धाओं के तीरों व चेतक की टापों से नौसर घाटी गुंजायमान हो गई। पुष्कर तीर्थ के ब्रह्मा मन्दिर तथा सरोवर की महिमा को भी लेजर शौ में आकर्षक ढ़ंग से प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी के दल ने नगाड़ा वादन किया। जिसकी मुख्यमंत्री ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री औंकार सिंह लखावत, राज्य सभा सांसद श्री भूपेन्द्र सिंह यादव, किशनगढ़ विधायक श्री भागीरथ चैधरी, जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया, नगर निगम के महापौर श्री धमेन्द्र गहलोत, उप महापौर श्री संपत सांखला, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल पाठक, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, तथा नगर सुधार न्यास अजमेर के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग-बिरंगी संस्कृति और देशभक्ति के रंग

Cul. Event Ph 01  (1)स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अजमेर के रेलवे ग्राउण्ड में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा और करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्द्धन किया। देश और प्रदेश की रंग-बिरंगी संस्कृति से सराबोर प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। उन्होंने देशभक्ति के रंग में रची-बसी प्रस्तुतियों से लोगों में जोश भर दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!