म्यूजिकल हाउजी का शानदार प्रोग्राम संपन्न

रोशन भारत ने कार्यक्रम में प्रभु के नाम एक पाती के तीनों विजेताओं को दिए मोमेंटो

img-20160914-wa0007मदनगंज-किशनगढ़।
आज पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के उत्तम त्याग धर्म की शाम श्री मुनिसुव्रत नाथ नवयुवक मंडल द्वारा म्युजिकल हाउजी प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मान संजय कुमार जी पुनीत कुमारजी पापड़ीवाल थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष संजय पांड्या एवं अजित बाकलीवाल ने किया।
और मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं को मंगल कलश चांदी के प्रदान करके विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल द्वारा एक पाती प्रभु के नाम में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में रोशन भारत के संपादक श्री विकास जी छाबड़ा द्वारा मोमेंटो देकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ,श्री मुनिसुव्रत नाथ नवयुवक मंडल अध्यक्ष संजय पांड्या द्वारा मुख्य अतिथि श्री संजय जी पापड़ीवाल का मोमेंटो देकर सम्मान किया और रोशन भारत के विकास जी छाबड़ा का भी मोमेंटो देकर अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर समाज के प्रकाशचद पापड़ीवाल ,प्रकाश चदगोधा ,कन्हैया लाल बड़जात्या ,राजेंद्र बैद ,चेतन पांड्या, राजेश पांड्या ,पारस मल बाकलीवाल ,निर्मल पाटोदी ,अनिल पाटनी ,विकास छाबड़ा ,मुकेश पांड्या,मुकेश पापड़ीवाल ,विकास पाटनी ,राहुल गंगवाल ,एवं मंडल के मंत्री मनोज बैद ,अनुज पांड्या ,धीरज पाटोदी, दीपू बोहरा ,मुकेश बाकलीवाल ,विजय बाकलीवाल ,महिला वर्ग से कमु पांड्या,विभा पाटोदी ,एनी बोहरा ,सीमा पांड्या,आदि ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में मंडल अध्यक्ष श्री संजय पांड्या ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया ,और सभी को धन्यवाद देते हुए ,कार्यक्रम की सफलता का श्रेय अपने मंडल के कार्यकर्ताओं को दिया।

error: Content is protected !!