आज दिनांक 14 सितंबर 2016 को आगामी 16 सितंबर 2016 को लक्ष्मी नैन, शास्त्री नगर अजमेर में भारतीय जनता पार्टी आई.टी विभाग की आयोजित होने वाली सोशियल मीडिया अवेयरनैस कार्यशाला को सफल बनाने के लिए जयपुर रोड स्थित होटल के सी इन में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक आयोजित की गई। भाजपा आई.टी विभाग संयोजक अनुपम गोयल ने बताया की कार्यशाला में मुख्यमंत्री जी के एस.एच.ओ, प्रदेश संयोजक आई.टी विभाग अविनाश जोशी एवं प्रदेश आई.टी विभाग कार्यकर्ता कार्यक्रम में सोशयल मीडिया का पाटी के प्रचार प्रसार में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है के बारें में प्रशिक्षण देंगे। बैठक कह अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष अरविंद जी यादव ने की। जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि आज का युग आई.टी का युग है आई टी विभाग में होने वाली कार्यशाला भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी होगी।
बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों को आई.टी विभाग के लिए मंडल संयोजक, मंडल सोशियल मीडिया प्रभारी, डाटाबेस प्रभारी के लिए नाम लिये गये। कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए सहयोग हेतु भाजपा शहर जिला, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, मीडिया प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री आदि को जिम्मेदारीया दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि शर्मा, मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनीष मोयल, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, बलराज कच्छावा, धर्मराज गौतम, तिलक सिंह रावत, विशाल वर्मा सतीश कलवानी, दीपक सिंह राठौड, अमित यादव, मीडिया प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रचित कच्छावा, राहुल चैहान, मनीष शर्मा, आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अनुपम गोयल
संयोजक आई.टी विभाग अजमेर
9214429399