‘‘साई प्रदर्शनी’’ का उद्घाटन सूचना केन्द्र प्रदर्शनी दीर्घा में

13अजमेर। श्री सत्य साई सेवा समिति, अजमेर की ओर से आयोजित दो दिवसीय साई कार्यक्रम के प्रथम दिन ‘‘साई प्रदर्शनी’’ का उद्घाटन मण्डल रेल प्रबन्धक पुनीत चावला ने सूचना केन्द्र प्रदर्शनी दीर्घा में किया। गुरुवार सुबह भाव और भक्ति से परिपूर्ण संगीतमय वातावरण में श्री चावला ने दीपज्जवलन एवं फीता काट कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
श्री सत्य साई बाबा की सार्वभौमिक शिक्षाओं पर आधारित प्रदर्शनी में जीवन दर्शन, ईश्वर से हमारा सम्बन्ध, सेवा, मेडिटेशन, शान्ति, अंहिसा, सत्संग, विवेक, प्रार्थना, प्रेम, सर्वधर्म और विद्यार्थी जीवन से सम्बन्धित सुवाक्यों से सजी प्रदर्शनी रची गई है।
समिति कन्वीनर ओ.एम. शर्मा ने श्री पुनीत चावला को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और जिलाध्यक्ष सुरेश ओझा ने अपने स्वागत उद्बोधन में श्री सत्य साई सेवा संगठन का संक्षिप्त परिचय दिया और ऐजुकेशन और ऐजुकेयर के अर्थ को समझाते हुए कहा कि एजुकेशन में हम शिक्षा प्राप्त करते हैं जब कि एजुकेयर हमें तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाते है और इस प्रदर्शनी में दर्शाई गई बातें हमें यही कला सिखाने में सहायता कर सकती है।
मण्डल रेल प्रबन्धक पुनीत चावला ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री सत्य साई बाबा की शिक्षाओं पर आधारित यह प्रदर्शनी में, किसी के जीवन की सभी सीमाऐं मौजूद हैं। यह सुवाक्य अतुलनीय और लाभदायक हैं एवं किसी के भी जीवन की सफलता की कहानी गढ़ने में निश्चित रुप से सहायक हो सकते हैं। ऐसी प्रदर्शनी छात्र-छात्राओं को जरुर देखनी चाहिए यह प्रदर्शनी उनके जीवन के प्रति नजरिया को सकारात्मक मार्ग प्रदान करेगी।
कार्यक्रम का संचालन नीतु खन्ना ने किया एवं युवा संयोजक विनीत खन्ना ने आये अतिथियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन सर्वधर्म सद्भाव पर आधारित सेमिनार ‘‘सबसे प्रेम-सबकी सेवा’’ का आयोजन शुक्रवार सायं 6 बजे सूचना केन्द्र सभागार में किया जाएगा। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता श्री सत्य साई सेवा संगठन, भारत के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री निमिष पंड्या एवं अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री एन. रमणि होगें। शहर के विभिन्न धर्मो से पधारे प्रतिनिधी भी सभी धर्मो में समाहित प्रेम एवं सेवा के सागर से आमजन को लाभान्वित करेगें।

सुरेश ओझा
जिलाध्यक्ष, अजमेर
मो. 9413040746

error: Content is protected !!