सांवरलाल जाट किसान आयोग के अध्यक्ष बनाए गए

sanwar lal jat 8पहले राज्य की वसुंधरा राजे सरकार में जलदाय मंत्री और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री रह चुके प्रदेष दिग्गज जाट नेता सांवरलाल जाट को राज्य सरकार ने किसान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है, अर्थात वे अक्टूबर 2019 तक इस पद पर रहेंगे।
ज्ञातव्य है कि जाट 2013 के विधानसभा चुनाव में नसीराबाद सीट से जीते थे। तब उन्हें वसुंधरा राजे ने जलदाय मंत्री बनाया गया था। इसके बाद जाट को मंत्री रहते हुए अजमेर से लोकसभा चुनाव लड़वाया, जिसमें उन्होंने तत्कालीन संचार राज्य मंत्री और मौजूदा प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को हराया था। सांसद रहते हुए भी जाट लंबे समय तक राज्य में ही जलदाय मंत्री का पद संभालते रहे, इस पर विवाद भी हुआ, लेकिन बाद में मोदी ने दूसरे मंत्रीमंडल विस्तार में उन्हें केंद्रीय जलसंसाधन राज्य मंत्री बनाया। तथाकथित रूप से खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया। इससे जाट समाज में गहरा रोष व्याप्त हो गया। संभवतः इस कारण उन्हें राज्य सरकार ने किसान आयोग का अध्यक्ष बनाया है। उल्लेखनीय है कि सांसद होने के कारण जाट इस पद का वेतन नहीं ले पाएंगे।

error: Content is protected !!