सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचायें

img-20161024-wa0022अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर संभाग आई.टी. विभाग की कार्यशाला का आयोजन आज पुष्कर के माहेश्वरी भवन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधराराजेजी के आई.टी. विभाग के विशेषाधिकारी आंचल गुप्ता, आई.टी. विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, अजमेर देहात अध्यक्ष प्रो. बी.पी.सारस्वत के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए प्रो. बी.पी.सारस्वत ने आई.टी. विभाग के महत्व के बारे में बताया एवं राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के लिये भी कार्यक्रर्ताओं को प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री की विशेषाधिकारी आंचल गुप्ता ने सोशल मीडिया एवं आई.टी. विभाग पर एक प्रस्तुतीकरण दिया। जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर करें। जिससे आम जनता योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने आई.टी. विभाग राजस्थान के बारे में जानकारी दी एवं इस विषय के व्यापक प्रसार पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री मुंसिफ अली खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल पाठक, पुष्कर मण्डल अध्यक्ष श्री पुष्करनारायण भाटी, अजमेर जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अरविन्द शर्मा ‘गिरधर’, अजमेर शहर आई.टी. संयोजक अनुपम गोयल, शशांक, हेमन्त सुनारीवाल, पार्षद महेश पाराशर, अरूण वैष्णव, पवन राजगुरू, जेकी पाराशर, सर्वेश्वर शास्त्री, सुखराम मट्टू सहित अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा एवं टौंक के आई.टी. विभाग से जुड़े हुए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!