ग्राम -2016 का हुआ लाईव टेलीकास्ट, किसानों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

6eaca50e-6176-412f-a1f6-0d438429020dअजमेर, 9 नवम्बर। ग्लोबल राजस्थान एग्रोटेक मीट ग्राम -2016 के तहत आज जयपुर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम का जिले के हजारों किसानों ने वैबकास्टिंग के जरिए सीधा प्रसारण देखा। जिले की 282 ग्राम पंचायतों पर अटल सेवा केन्द्रों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। किसानों ने मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे की प्रशंसा करते हुए इसे शानदार शुरूआत बताया। उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान के कृषि जगत को एक नयी दिशा मिलेगी।
जयपुर में आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रोटेक मीट का आज अजमेर जिले में जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट एवं बजरंग गढ़ स्थित वीडियोवाॅल एवं जिले की सभी 282 ग्राम पंचायतों पर सीधा प्रसारण हुआ। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि इसके लिए सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। सभी ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम देखा एवं इसे पे्ररणास्पद बताया।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के पश्चात किसानों ने कहा कि प्रदेश में बदलते फसल चक्र, कम पानी में ज्यादा पैदावार वाली फसल, खेती की नई तकनीक, फसल का सही समय पर गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज पहुंचना, किसानों को उपज की सही कीमत, ई मंडी, किसान कलेवा योजना सहित खेती के नवाचार आदि क ेबारे में उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे की यह पहल निश्चित रूप से प्रदेश में किसान और खेती के लिए क्रांतिकारी साबित होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं एवं विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!