लोक जनशक्ति पार्टी : प्रदेश अध्यक्ष मयूर कच्छावा का स्वागत

photoआज दिनांक 10.12.2016 को प्रदेश अध्यक्ष श्री मयूर जी कच्छावा का स्वागत किया गया। पार्टी अध्यक्ष श्री रामविलास जी पासवान (खाद्य मंत्री राजस्थान, भारत सरकार।) ने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामजी सिंह ने श्री मयूर कच्छावा को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इस हेतु दिल्ली में दिनांक 09.12.2016 को 12 जनपथ पर पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। कच्छावा पद ग्रहण करने के बाद प्रदेश प्रधान महासचिव श्री मुरली जी तिवारी के साथ आज प्रातः अजमेंर लौटे। अजमेर में सेंकड़ो की संख्याओ में केन्द्रीय बस स्टेण्ड पर कार्यकर्ता पहुचें एवं उनका ढोल के साथ स्वागत किया कार्यकर्ता ने मयूर कच्छावा जिन्दाबाद, लोजपा जिन्दाबाद, धरती गुंजे आसमान पासवान पासवान आदी नारे लगाये।
कच्छावा को ढोल के साथ उनके निवास स्थान शालीमार कॉलोनी आदर्श नगर अजमेर तक रैली के रूप में लेकर गये। उनके निवास स्थान पर भी सेंकड़ो की संख्याओ में कार्यकर्ता मौजूद थे और वहा भी उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कच्छावा नें कहा की वह हर व्यक्ति के साथ है वह हर व्यक्ति कि आवाज को सरकार तक पहुचायेंगे हर मजदुर हर दलित हर आम आदमी के साथ वह खड़े रहेंगे। इस के लिये कच्छावा ने बताया की वह आने वाले दिनो में प्रत्येक रविवार को आम जन सभा का आयोजन करेंगे और प्रत्येक व्यक्ति की पिड़ा को अधिकतम 7 दिवस में निपटायेंगे।

मुरली तिवारी
प्रदेश प्रधान महासचिव
लोक जनशक्ति पार्टी
राजस्थान।

error: Content is protected !!