लाल मुंह के बन्दरों के आतंक से मुक्त होगा अजमेर शहर

नगर निगम ने शुरू किया बन्दरों को पकड़ने का अभियान, पहले दिन 24 बन्दर पकड़े
dharmendra gehlot 1अजमेर, 05 जनवरी। अजमेर शहर की काॅलोनियों में आए दिन उत्पात मचाने वाले बन्दरों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके लिए शहर की विभिन्न काॅलोनियों एवं बस्तियों में बन्दरों को जाल में कैद करना शुरू किया गया है। आज विभिन्न काॅलोनियों में 24 बन्दर पकड़े गए।
महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि बन्दरों को पकड़ने के लिए जयपुर से विशेषज्ञ दल को बुलवाया गया है। अभियान के तहत आज पुष्कर रोड, हरिभाउ उपाध्याय नगर, बी.के.कौल नगर सहित अन्य क्षेत्रों में जाल लगाकर बन्दरों को पकड़ा गया। पहले दिन दो दर्जन लाल मुंह के बन्दर पकड़े गए है। यह अभियान पुरानी मण्डी, नया बाजार, माखुपुरा एवं ऐसे अन्य क्षेत्रों में चलाया जाएगा जहां बन्दरों ने लगातार उत्पात मचा रखा है।

error: Content is protected !!