विवेकानन्द केन्द्र द्वारा विवेकानन्द जयन्ती पर कई आयोजन

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर द्वारा विवेक सप्ताह के तहत चार विद्यालयों एवं योग वर्ग मंे समारोह
swami-vivekananda-120स्वामी जी का जीवन एवं संदेश आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। भारत भ्रमण से विश्व भ्रमण में स्वामी विवेकानन्द ने संपूर्ण विश्व के समक्ष भारतीय वेदान्त को सरल रूप में प्रस्तुत कर भारत का गौरव बढ़ाया। 11 सितंबर से पूर्व स्वामी जी ने अनेक कष्टों को सहकर भारत का प्रतिनिधित्व विश्व धर्म संसद में किया एवं उसके पश्चात् जब उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ तब भी उसमें उन्होंने अपने जीवन का समत्व नहीं खोया। आज का विद्वार्थी थोड़े से कष्ट में विचलित हो जाता है और आत्महत्या को प्रेरित हो जाता है जबकि स्वामी जी ने करोड़ों भारतीयों के प्रति सदैव सेवा और आत्मीय भाव रखा जिसका परिणाम हुआ कि आज भी स्वामी विवेकानन्द युवाओं के आदर्श हैं। उक्त विचार विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के रामचन्द्र यादव एवं अंकुर प्रजापति ने विवेक सप्ताह के दौरान आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में व्यक्त किए।
विवेक सप्ताह का आयोजन 12 जनवरी से 19 जनवरी तक विभिन्न विद्वालयों में विवेकानन्द केन्द्र द्वारा मनाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम जवाहर सीनियर सै. स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल, आदर्श नगर बालिका विद्वालय तथा बालिका उच्च माध्यमिक विद्वालय, भजनगंज में आयोजित किए गए।

(अखिल शर्मा)
सह नगर प्रमुख
9414008765

error: Content is protected !!