मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा कार्यो के लिये शहर में किया धन संग्रह

1514 (1)अजमेर 14 जनवरी। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा कार्यो के लिये अजमेर शहर में धन संग्रह किया गया। धन संग्रह सुबह 8 बजे से 10 बजे तक घर-घर जाकर एवं सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी कॉलेजों, सभी सरकारी कार्यालयों, शहर के प्रमुख बाजारों में सेवा निधी हेतु धन संग्रहण किया।
जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बसंत विजयवर्गीय, जगदीश राणा, निरंजन शर्मा, उमाशंकर शर्मा, मोहन खण्डेलवाल, कन्हैया सोनी, पीराराम सोनी। विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय सिन्धु सभा, संस्कार भारती, सेवा भारती, सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, विवेकानन्द केन्द्र, महिला मोर्चा, एन.एम.ओ., मजदूर संघ, अधिवक्ता परिषद, रूक्टा राष्ट्रीय, स्वदेशी जागरण और भारतीय जनता पार्टी आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

निरंजन शर्मा
प्रचार प्रमुख
मो. 9828171560

error: Content is protected !!