अजमेर। श्री मथुराप्रसाद गुलाब देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्थापिका गुलाब देवी का जन्म दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मंत्री, सचिव हरिनारायण सोमानी, डॉ सुभाष माहेश्वरी, सुर्यकुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। छात्राओं और अध्यापिकाओं ने सामूहिक गायन प्रस्तुत किया। साथ ही सभी ने हवन यज्ञ में आहूतियां दी। आखिर में प्रसाद वितरण किया गया। प्राचार्य नंदनी माथुर में सभी का आभार व्यक्त किया।
