ग्रामीण जन जागरूकता के साथ उठाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

2ब्यावर, 27 जनवरी। विधायक शंकरसिंह रावत ने शुक्रवार को जवाजा ब्लॉक के अटल सेवा केन्द्र टॉडगढ़ एवं मालातों की बेर में आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर में शरीक हुए ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन एवं अंतिम पंक्ति में खडे़ व्यक्ति के हित में अनेक योजनाआें व कार्यक्रमों का संचालन कर रही है, जिसके माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है, इसी क्रम में पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर में 14 विभिन्न विभाग एक साथ उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का पंचायत स्तर से निस्तारण कर राहत प्रदान की जारही है, अतः ग्रामीणों को जागरूकता के साथ इसका पूरा फायदा लेना चाहिए। शिविर मौके पर सरपंच रेखा कंवर सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया व विकास अधिकारी शिवदान सिंह शिविर का जायजा लिया तथा ग्रामीण तबकों के प्रदान की सुविधाओं व उनकी समस्या निवारण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
टॉडगढ़ के शिविर में हुए अनेक कार्य
विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत टॉडगढ़ के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर में 14वें वित्त आयोग के तहत 6 लाख रूपये राशि के 4 कार्य स्वीकृत एवं 7.98 लाख रूपये के 7 पूर्णता प्रमाण पत्रा जारी हुए। 5वें राज्य वित्त आयोग के तहत 7.50 लाख रूपये के 2 कार्य स्वीकृत एवं 6.63 लाख रूपये के 5 पूर्णता प्रमाण ज़ारी हुए। इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा 25 राजस्व रिकार्ड की प्रतियां दी, 7 नामान्तरणकरणों की तस्दीकी तथा आबादी भूमि हेतु 4 प्रस्ताव बनाये गए, रसद विभाग द्वारा एनएफएसए के तहत 1051 राशनकार्डा की सीडिंग कीगई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 7 हैण्डपम्पों की मरम्मत, 5 जन्म प्रमाण, 5 मृत्यु प्रमाण पत्रा, 6 टन ठोस कचरे का निस्तारण, 117 ओपीडी रोगियों का इलाज किया, 2 मरीज रैफर किये गए, 78-78 हीमोग्लोबिन, बीपी एवं बल्डशुगर की जांचें की गई। आयुर्वेद टीम द्वारा 750 को मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी व 145 को परामर्श, 10 को औषधीय पौधों संबंधी जानकारी दीगई, 5 फव्वारा संयंत्रा संबंधी आवेदन स्वीकृत किये, 12 मिट्टी जांच के नमून लिये गए, 360 पशुओं को दवा वितरण, भामाशाह पशुबीमा योजना के तहत 90 बीमा प्रस्ताव तैयार हुए, विद्युत निगम द्वारा ग्राम ज्योति योजनान्तर्गत 8 प्रकरण निस्तारित, मुख्यमंत्रा विद्युत सुधार योजना के तहत 12 प्रकरण निस्तारित, नये 20 कनेक्शन ज़ारी करने के साथही अन्य 65 विद्युत प्रकरणों का निस्तारण, भामाशाह योजना के तहत 65 सदस्यें का पंजीयन कर 220 लोगों को योजना की जानकारी दी गई, पालनहार योजना के 7 आवेदन प्राप्त हुए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 3 वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति, 4 विधवा पेंशन स्वीकृतियां ज़ारी की गई। आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु 50 यूनीफार्म एवं 50 खिलौनों की प्राप्ति हुई, 20 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन व 70 कार्डां का नवीनकरण किये जाने के साथ ही राज्य सरकार हितकारी योजनाओं आदि से संबंधित कार्य किये जाकर ग्रामीणों मौके पर राहत प्रदान की गई।
मालातों की बेर के शिविर में भी कई कार्य
विकास अधिकारी शिवदान सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत मालातों की बेर में आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पंचायत क्षेत्रा में 5 हैण्डप दुरूस्त किये गए। राजस्व विभाग द्वारा राजस्व रिकार्ड की प्रतियां एवं नामान्तरणकरण, चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओपीडी मरीजों के उपचार व परामर्श प्रदान करने तथा मौके पर विविध जांचें करने, आयुर्वेद टीम द्वारा जरूरतमंदों को मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी व परामर्श, औषधीय पौधों संबंधी जानकारी दीगई, पशुपालकों के पशुओं हेतु का दवा वितरण,टीकारण व बीमा प्रस्ताव बनाने, विद्युत निगम द्वारा ग्राम ज्योति योजना, मुख्यमंत्रा विद्युत सुधार योजना के तहत प्रकरण के साथ ही अन्य विद्युत संबंधित मामलें निस्तारित किये गए। साथ ही राज्य सरकार हितकारी योजनाओं आदि से संबंधित कार्य किये जाकर ग्रामीणों मौके पर राहत प्रदान की गई। –00–

error: Content is protected !!