अजमेर राज्य के अफसर रहे 102 वर्षीय एम.एल. डिया का निधन

m l diyaअजमेर राज्य के अफसर रहे एम.एल. डिया का 102 वर्ष की उम्र में 26 जनवरी को निधन हो गया। स्वर्गीय डिया का 27 जनवरी को अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि वर्ष 1974 में डिया राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए, लेकिन डिया की नियुक्ति अजमेर राज्य में मार्केटिंग विभाग में हुई थी। वर्ष 1956 से पहले अजमेर राज्य का स्वतंत्र अस्तित्व था। 1956 में जब अजमेर राजस्थान में मर्ज हुआ तब डिया तहसीलदार बने और फिर पदोन्नत होकर आरएएस बन गए। डिया जयपुर में अनेक पदों पर और अजमेर के एसडीओ के पद पर भी नियुक्त रहे। रिटायरमेंट के बाद डिया पहले लोकदल में सक्रिय रहे, फिर कांग्रेस में भी राजनीति की। स्वर्गीय डिया अपने बेबाक बोल से हमेशा चर्चा में रहे। डिया पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। डिया के पुत्र सुरेन्द्र चौधरी और पुत्रवधू डॉ. देविका चौधरी अजमेर के सिविल लाईन क्षेत्र में निवास करते हैं।
एस.पी.मित्तल

error: Content is protected !!