प्रो. देवनानी ने पूछी मरीजों की कुशलक्षेप

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी
अजमेर, 28 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने शनिवार को मित्तल अस्पताल में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत लाभान्वित मरीजों की कुशलक्षेप पूछी।
प्रो. देवनानी ने भामाशाह योजना के लाभान्वित मरीजों को मिलने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। मरीजों तथा उनके परिजनों ने योजना के माध्यम से निजी अस्पतालों की स्तरीय सेवाओं को निःशुल्क उपलब्घ करवाने पर सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो. देवनानी ने मरीजों से भामाशाह योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

प्रो. देवनानी ने किया विकास कार्यों का शुभारम्भ
अजमेर, 28 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने शनिवार को शहर के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यों का शुभारम्भ किया।
प्रो. देवनानी ने नगर निगम के वार्ड संख्या 3 हनुमान नगर में विधायक स्थानीय क्षेत्रा विकास कोष से 8 लाख की लागत से फाॅयसागर रोड परिहार क्लीनिक से नृसिंहपुरा तक सड़क व नाली के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने के साथ ही पंचोली चैराह से दादीधाम दयानन्द काॅलोनी गली नम्बर 3, नृसिंहपुरा कोठारी गली में नयी पाइपलाइन डालने के कार्य का भी शुभारम्भ किया।
उन्होंने नगर निगम के वार्ड संख्या 53 होलीदड़ा चैक ईमली मौहल्ला में विधायक कोष से स्वीकृत 6 लाख की राशि से भण्डारा गली तक सड़क एवं नाली निर्माण का शुभारम्भ किया। इसी प्रकार ब्रह्मपुत्रा काॅलोनी कुन्दन नगर वार्ड संख्या 45 में विधायक कोष से स्वीकृत 6 लाख रूपए की राशि से करवाए जाने वाले सडक नाली निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय पार्षद श्री जे.के.शर्मा तथा नागरिकों की मांग पर विकास कार्यों के लिए 7 लाख रूपए विधायक कोष से दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रा एवं राज्य का विकास करना वर्तमान सरकार का स्वभाव है। सब मिलकर विकसित अजमेर का निर्माण करेंगे। अजमेर को स्मार्ट सिटी, हैरिटेज सिटी, अमृत योजना तथा सिटी आॅईकान की 4 सौगाते मिलना अपने आप में अनूठी है। शायद ही प्रधानमंत्राी श्री नेरन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्रा के अलावा किसी शहर को इतनी योजनाओं का लाभ मिल रहा हो। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली लगभग 26 अरब रूपए की राशि से अजमेर का स्वरूप निखरेगा। सुभाष उद्यान, लवकुश गाॅर्डन तथा नया बाजार का निखरा स्वरूप स्मार्ट सिटी की दिशा में एक और कदम है। शहर के वार्डों और गलियों का स्वरूप निखारने के लिए विभिन्न योजनाओं से धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। केवल पेयजल के लिए 25 करोड़ की परियोजनाए विधानसभा क्षेत्रा उत्तर के लिए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार आनासागर के चारों और पाथवे बनाने का कार्य प्रगतिरत है। काॅर्डियोलाॅजी विभाग में 16 केबिनों का निर्माण किया गया है। भविष्य में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में केन्द्र सरकार के माध्यम से सुपर स्पिसिलिटी सेवाए उपलब्घ करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि अजमेर जिले के विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकलिप्त है। किशनगढ़ का हवाई अड्डा 15 अगस्त से पहले आरम्भ करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। गली मौहल्लों को साफ-सुथरा रखकर स्मार्ट शहर और वार्ड का निर्माण किया जा सकता है। नगर निगम के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत शहर को अमेरिका की तर्ज पर विकसित करने के लिए अमेरिका के दौरे पर गए हुए। हमें संकल्प लेना चाहिए की सड़कों पर कचरा नहीं फैकेंगे और पानी नहीं फैलाएंगे।
इन अवसरों पर स्थानीय पार्षद श्री ज्ञान सारस्वत, के.के.त्रिपाठी एवं जे.के.शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!