जनप्रतिनिधि पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का उत्तरदायित्व

photo 5-2-2017p2अजमेर, 5 फरवरी 2017 रविवार। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रा व्यक्ति तक पहुंचाकर उसको लाभान्वित करने का गुरूत्तर दायित्व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का होता है। ये विचार महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने रविवार को मेयो लिंक रोड़ पर विधायक कोष से स्वीकृत विकास कार्यो के शिलान्यास समारोह में कहे।
श्रीमती भदेल ने मेयो लिंक रोड़ स्थित नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के माध्यम से 10 लाख की राशि से बनने वाली रावत टेªडर्स के पास वाली गली व शिवा कॉलोनी में सड़क कार्यो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वारा करों के रूप में दिए गए धन से देश तथा राज्य का विकास करती है। जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत उपलब्ध करवाने के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि का उत्तरदायित्व है कि पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं के द्वारा लाभान्वित करे। क्षेत्र के विकास के लिए जमीनी स्तर से जुड़कर कार्य करने से विकास की गति कई गुनी हो जाती है। क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार कार्य किये जाने चाहिए। स्थानीय नागरिकों को सजग होकर अपने जनप्रतिनिधि से क्षेत्र की आवश्यकताओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए। जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी योग्यता सिद्ध की है। महिलाओं के विवेक और संकल्प शक्ति के साथ कार्य करने का स्वभाव होता है। सफल व्यक्ति में अपने को काबिल व्यक्तियों से काम लेने की दक्षता होती है। ईमानदारी के साथ किया हुआ कार्य फलदायी होता है।
इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद श्रीमती संतोष मौर्य, पूर्व पार्षद राजेन्द्र प्रजापति तथा ड0 सुनारिया, मण्डल अध्यक्ष बलराज कच्छावा, मोहन राजोरिया, सीमा गोस्वामी, हेमन्त सांखला, कृष्णा सुचेता, अजीत कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
श्रीमती भदेल ने किया मधुमेह नियंत्रण के फोल्डर का विमोचन
अजमेर, 5 फरवरी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने रविवार को मधुमेह नियंत्रण भारत अभियान के अन्तर्गत प्रकाशित फोल्डर का विमोचन किया। यह कार्यक्रम अजमेर जिले में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, योग विज्ञान एवं मानव चेतना विभाग तथा विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान बैंगलोर के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
श्रीमती भदेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान जीवन शैली के कारण शरीर, मन तथा आत्मा का चक्र बदल रहा है। इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति की औसत आयु जो भारतीय ऋिषियो द्वारा 100 वर्ष बताई गई है, अब घटने लगी है। व्यक्ति शारीरिक और मानसिक व्याधियों से पीड़ित हो जाता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है। मधुमेह का कॉमन योग प्रोटोकॉल के माध्यम से ईलाज संभव है। योग और ध्यान हमारी भारतीय परम्परा का एक भाग है। योग विज्ञान मधुमेह ही नही समस्त बीमारियों के ईलाज में कारगर है।
उन्होंने कहा कि रोग मुक्त परिवार से नयी रोग मुक्त पीढ़ी का निर्माण होता है। देश का प्रत्येक परिवार स्वस्थ हो जाए तो पूरा देश स्वस्थ एवं प्रसन्न हो जाएगा। मधुमेह के द्वितीय प्रकार को पूर्णतया खत्म करने के लिए अभियान का प्रथम चरण अजमेर ग्रामीण में भी मुहामी और चाचियावास में चलाया जाएगा। इससे मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और योग अपनाने से आने वाली पीढ़ी रोग मुक्त रहेगी। अजमेर संभाग के दो जिले नागौर व अजमेर का चयन इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए हुआ है। वार्ड 31 व 3 अजमेर में परबतसर, डेगाना, पीह तथा बाजौली नागौर जिले के इस परियोजना में शामिल किये गये है। यह संभाग के लिए प्रसन्नता का विषय है।
इस अवसर पर परियोजना के समन्वयक डॉ. लारा शर्मा सहित मुधमेह रोग से पीडित अनेको गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!