भाजपा अजमेर बंद के विरोध को सफल मानती है

bjp-logoअजमेर 18 फरवरी 2017। भारतीय जनता पार्टी अजमेर ने आज कंाग्रेस द्वारा आधारहीन मुद्दे पर बन्द के आहवान को विफल बताया है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के तत्वों द्वारा आज प्रातः से ही लाठियों व बासबैल से दुकानों व वाहनों में की गयी तोड़फोड़ कर शहर में आतंक फैलाने के प्रयासों की बड़ी भर्त्सना की है।
भाजपा शहर जिला व देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत व अरविन्द यादव ने जारी बयान में कहा कि मुद्दाहीन कांग्रेस के बन्द के आहवान को व्यापारी वर्ग व जनता ने नकार दिया है। विकास की ओर अग्रसित अजमेर में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय कांग्रेस ओछे हथकण्डों पर उतर आई हैं। दुकन खोलकर बैठे व्यापारियों से मारपीट कर उन्हें उनकी ही दुकानों में बन्द करने के कृत्य भी निन्दनीय है जिन्हें पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर मुक्त कराया।
यादव व सारस्वत सहित भाजपा नेताओं सांसद सांवरलाल जाट, शिक्षा राज्यमंत्री वसुदेव देवनानी, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, सर्वश्री धर्मेन्द्र गहलोत, वन्दना नोगिया, शिवशंकर हेड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवलप्रकाश किशनानी, जिला महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, ओमप्रकाश भड़ाना, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मुकेश खींची, सोहन शर्मा, राजकुमार लालवानी, योगेश शर्मा, बलराज कच्छावा, महिला मोर्चा की रश्मि शर्मा, युवा मोर्चा के विनित कृष्ण पारीक, श्रीकिशन सोनगरा, रासासिंह रावत, धर्मेश जैन, सोमरत्न आर्य, हरीश झामनानी, सतीश बंसल, सीताराम शर्मा, तुलसीदास सोनी, घीसू गढ़वाल, सम्पत सांखला, पूर्णाशंकर दशोरा, अनिल नरवाल, रचित कच्छावा व भाजपा पार्षदों ने कहा है कि कांग्रेस का यह जबरन बन्द का पूरी तरह विफल रहा है।
भाजपा ने कहा है कि प्रस्तावित ड्रिस्टीब्यूशन फ्रेन्चाईजी मॉडल में विद्युत सेवाओं में प्रभावी सुधार हेतु विद्युत वितरण से संबधित कार्य कराये जायेगें तथा सभी प्रकार के अधिकार विद्युत निगम के पास ही होगें।
भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस इसमें भ्रम फैलाकर आमजन को गुमराह करने का प्रयत्न कर रही है जबकि ऐसी परिस्थितियां निर्मित करने की जड़ में अरबों रूपयों का कर्ज छोड़कर गयी कांग्रेस की विगत सरकार ही है। भाजपा ने अजमेर के व्यापारिक संगठनों को बिना विश्वास में लिये उनके नाम से झूठे समर्थन का प्रचार करने की भी निन्दा की है।
भाजपा ने कांग्रेस के झांसे में नहीं आने पर व्यापारिक वर्ग व नागरिकों के साथ ही प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

अरविन्द यादव
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष
मो. 9414252930

error: Content is protected !!