सरकार की लोकप्रियता से कांगे्रस बौखलाई -प्रो. देवनानी

शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा -लाठी के दम पर शहर बंद कराया कांग्रेस ने

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी
अजमेर 19 फरवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कांगे्रस पर आरोप लगाया कि वह राज्य सरकार की लोकप्रियता से बौखला गई है। कांग्रेस ने लाठी के दम पर अजमेर बंद कराया जिससे लोगों को काफी परेशानियांे का सामना करना पड़ा। कांगे्रस को इसके लिए आम जनता से माफी मांगनी चाहिए।
शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से मुद्दों की राजनीति करती आयी है। हमारा उद्देश्य आम जनता को सहुलियत और राहत उपलब्ध कराना है। कांग्रेस ने 18 फरवरी को लाठी और डण्डे की दम पर शहर को बंद कराया। आम जनता और व्यापारियों को जिस तरह धमकाया गया वह पूरा शहर जानता है। ऐसे बंद को जनता का समर्थन नहीं माना जा सकता। शहर में पुलिस की व्यवस्था आम जनता की सुरक्षा के लिए करायी गई थी । उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने हमेशा जनता को झूठे सपने दिखाकर लूटा । आम जनता यह जानती है। भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह शहर का विकास किया है वह अभूतपूर्व है। अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
देवनानी ने कहा कि यषस्वी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जी के नेतृत्व में राज्य सरकार जिस तरह जन कल्याणकारी कार्य कर रही है। वह कांगे्रस से देखा नही जा रहा है । इसलिए कांग्रेस आरोपों की राजनीति पर उतर आयी है।

error: Content is protected !!