सूर्य की प्रथम किरण को अर्ध्य देकर किया नववर्ष का स्वागत

सितार पर स्वरलहरियां बिखरी और प्रमुख चौराहे सजे

333132अजमेर 28 मार्च। नवसंवत्सर समारोह समिति के तत्वाधान में संस्कार भारती अजयमेरू द्वारा संगीतमय नववर्ष की सूर्योदया का स्वागत किया गया और शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया गया, बैण्ड व आरती आयोजन किये गये।
निरंजन शर्मा ने बताया कि संस्कार भारती अजयमेरू द्वारा सुबह आनासागर चौपाटी स्थित मीरा बाई की छतरी पर नववर्ष की सूर्योदय का स्वागत किया गया। नववर्ष का स्वागत सूर्य की प्रथम रश्मि को संस्कार भारती अर्ध्य देकर तथा शास्त्रीय संगीत एवं वीणा वादन से हुआ।
निरंजन शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विभिन्न संगठनों द्वारा प्रमुख चौराहों को सजाया गया। जिसमें गांधी भवन पर भाजपा शहर जिला अजमेर, मदार गेट पर सप्तक सेविका भारती, पृथ्वीराज मण्डल, क्लॉक टावर चौराहे पर रूकटा, खत्री समाज, भारत विकास परिषद, डिग्गी चौक पर भारतीय सिन्धु सभा, गोल चक्कर चौराहा आर्य नगर व नगर एक, नया बाजार सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, महिला मोर्चा, आगरा गेट युवा मोर्चा, अग्रसेन चौराहा भारतीय युवा संगठन, अम्बेडकर सर्किल अधिवक्ता परिषद, इण्डिया मोटर्स चौराहा स्वामी समूह व विवेकानन्द केन्द्र, बजरंग गढ चौराहा, विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग मण्डल, फव्वारा चौराहा दाहरसेन मण्डल, चन्द्रकुण्ड प्रौढ व अम्बेडकर, पुलिस लाइन चौराहा नगर पांच, शास्त्री नगर चौराहा पर शास्त्री नगर विकास समिति, वैशाली नगर सहकार भारती नगर क्र्रमांक चार, भारत विकास परिषद, रीजनल कॉलेज चौराहा नगर तीन व विद्या भारती, पंचोली चौराहा नगर तीन, लवकुश उद्यान के पास केशव माधव संस्थान, अजयनगर चौराहा नगर एक, रामगंज नगर आठ व पूर्व सैनिक, दौराह नगर आठ, नौ नम्बर पैट्रोल पम्प संस्कृत भारती व नगर सात, धोलाभाटा चौराहा नगर छः, राजा साईकिल चौराहा सेवा भारती, भारतीय युवा संगठन, फाइसागर रोड पर मां भारती ग्रुप परबतपुरा स्वदेश जागरण व किसान मोर्चा, श्रमजीवी महाविद्यालय भारत विकास परिषद युवा शाखा द्वारा शहर के नागरिक को तिलक लगाकर अभिनन्दन व नव संवत्सर की शुभकामना प्रेषित की गयी। शहर के विभिन्न मंदिरों में ध्वजा परिवर्तन भी किये गये।
नव समवत्सर समारोह समिति के अध्यक्ष सुनील दŸा जैन ने नवसंवत्सर पर बधाई प्रेषित की गयी।

(निरंजन शर्मा)
9828171560

error: Content is protected !!