जिला स्तरीय लैपटाॅप वितरण समारोह आयोजित
इस साल से दृष्टिबाधितों को भी लैपटाॅप देने की शुरूआत
अपने सपनों को पूरा करने में कोई कसर ना छोड़ें विद्यार्थी – जिला कलक्टर
अजमेर, 07 अप्रेल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि तेजी से एज्यूकेशन हब के रूप में विकसित हो रहे राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्रा में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। जयपुर में इस साल जुलाई में फेस्टिवल आॅफ एज्यूकेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के नामी शिक्षण संस्थान भाग लेंगे। प्रदेश के विद्यार्थियों को इन्हें नजदीक से जानने का मौका मिलेगा। यह आयोजन प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर भी आयोजित किया जाएगा। इस साल से शिक्षा विभाग ने दृष्टिबाधितों को भी लैपटाॅप देने का निर्णय किया है। विद्यार्थी अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी प्रो. देवनानी ने आज जिला प्रमुख वंदना नोगिया एवं जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल के साथ जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटाॅप वितरित किए। जिला स्तरीय समारोह को संबासेधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि इस साल राजस्थान में 27 हजार 900 प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटाॅप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे चाहती है कि प्रदेश का प्रत्येक विद्यार्थी नयी तकनीक से लैस होकर इस प्रतिस्पर्धी युग में अपना स्थान बनाएं। यह जमाना गुणवत्ता और तकनीक का है। विद्यार्थी सभी उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर आगे बढ़े। शिक्षा विभाग नई तकनीक का पूरा उपयोग कर रहा है। राजस्थान के 82 लाख विद्यार्थियों का डाटा शाला दर्पण एवं शाला दर्शन पोर्टल पर उपलब्ध है। निजी स्कूलों की जानकारी के लिए भी पोर्टल शुरू करवाया गया है। ई-ज्ञान पोर्टल पर सभी किताबें आॅनलाईन उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में शिक्षा के उन्नययन के लिए सरकार पूरी गम्भीरता के साथ प्रयास कर रही है। प्रदेश के विद्यार्थियों को शिक्षा में विश्व स्तरीय ट्रेण्ड से अवगत कराने के लिए जुलाई में जयपुर में फेस्टिवल आॅफ एज्यूकेशन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बाद में सभी संभाग मुख्यालयों पर भी होगा। उन्होंने कहा कि अब स्कूलों का मूल्यांकन उनके विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त लैपटाॅप, गार्गी पुरस्कार एवं नामांकन के आधार पर किया जाएगा। 8वीं एवं 10वीं बोर्ड परीक्षा के तुरन्त बाद 9वीं एवं 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थितियां हों। हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। उन्होंने हैरी पाॅटर सीरीज पुस्तकों की लेखिका जे.के.रोलिंग्स का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी। आज वे दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक की लेखिका है।
कार्यक्रम में अतिथियों ने जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लेपटाॅप वितरित किए। जिलें में कक्षा 8, 10 एवं 12 वीं के 1431 विद्यार्थियों को लेपटाॅप वितरित किए जाएंगे । इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को भी मिले लैपटाॅप
कार्यक्रम में सर्व शिक्षा अभियान की तरफ से पहलीबार दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को भी लैपटाॅप दिए गए। प्रदेश के 58 एवं अजमेर के 6 विद्यार्थियों को यह लैपटाॅप दिए जा रहे है। गणित, अंग्रेजी एवं हिन्दी में दक्षता के आधार पर इन विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
बालिका स्कूलों में बाजी मारी
लैपटाॅप योजना के तहत बालिका स्कूलों ने बाजी मारी है। राजकीय सावित्राी उच्च माध्यमिक विद्यालय की सर्वाधिक 61 बालिकाओं को लैपटाॅप मिला। इसके पश्चात केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मण्डी अजमेर की 47 बालिकाओं को लैपटाॅप दिए गए।
