जनता भाजपा के पक्ष में, विकास के लिए दिया जनादेश

प्रो. वासुदेव देवनानी
प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, १३ अप्रेल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि धौलपुर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह को मिली एतिहासिक जीत प्रदेश में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुधरा राजे के द्वारा कराए गए विकास कार्यो एवं प्रधानमंत्री श्री नरैन्द्र मोदी की नीतियों की जीत है।
उन्होंने कहा कि धौलपुर की जनता ने जो जनादेश दिया है वह प्रदेश का भी जनादेश है। वर्ष २०१८ में हम पुनः राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाएंगे। राज्य सरकार ने आम आदमी, गांव और गरीब सहित सभी वर्गो के उत्थान के लिए संकल्पशील होकर जो काम किया, यह उसी नेक भावना की जीत है।
देवनानी ने इस एतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने कांगे्रस मुक्त भारत पर मोहर लगाई है।

error: Content is protected !!