महात्मा गांधी नरेगा योजना में 101 करोड़ 86 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी

zila parishadअजमेर 13 अप्रेल। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर गौरव गोयल ने जिले की सभी नो पंचायत समितियों में ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने हेतु जनवरी से 12 अप्रेल तक 1675 कार्यो पर 101 करोड़ 86 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी की है।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकया गोहाएन ने बताया कि जिले में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु अंराई पंचायत समिति में 196 कार्यो पर श्रम मद में 5 करोड़ 17 लाख सामग्री मद पर 9 करोड़ 16 लाख, भिनाय पंचायत समिति में 124 कार्यो पर श्रम मद में एक करोड़ 52 लाख, सामग्री मद पर एक करोड़ 64 लाख, जवाजा पंचायत समिति में 88 कार्यो पर श्रम मद में 7 करोड़ 15 लाख सामग्री मद पर 4 करोड़ 5 लाख, मसूदा पंचायत समिति में 02 कार्यो पर 3 लाख 58 हजार, केकड़ी पंचायत समिति में 374 कार्यो पर श्रम मद में 6 करोड़ 17 लाख सामग्री मद पर 7 करोड़ 54 लाख, पीसागंन पंचायत समिति में 438 कार्यो पर श्रम मद में 8 करोड़ 48 लाख सामग्री मद पर 10 करोड़ 83 लाख, श्रीनगर पंचायत समिति में 85 कार्यो पर श्रम मद में 3 करोड़ 67 लाख सामग्री मद पर 3 करोड़ 70 लाख, सिलोरा पंचायत समिति में 217 कार्यो पर श्रम मद में 7 करोड़ 17 लाख सामग्री मद पर 11 करोड़ 64 लाख, सरवाड़ पंचायत समिति में 151 कार्यो पर श्रम मद में 8 करोड़ 50 लाख सामग्री मद पर 6 करोड़ 66 लाख के कार्यो की स्वीकृतियॉ जारी की गयी है। जिला परिषद सीईओ गोहाएन ने जिले के सभी कार्यक्रम एवं विकास अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा मांग किये जाने पर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।
ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने में मनरेगा योजना रही है आगें
जिले में वर्ष 2016-17 में 143 लाख 41 हजार मानव दिवस सृजित
अजमेर 13 अप्रेल। जिला कलक्टर गौरव गोयल द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यो में रूची लेने का फायदा जिले के ग्रामीणों को मिला है। 31 मार्च तक मनरेगा योजना में व्यय का आंकड़ा 230 करोड़ के पार हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने की मंशा से संचालित ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में वित्तिय वर्ष 2016-17 में अजमेर जिले द्वारा 143 लाख 41 मानव दिवस का सृजन कर महिला-पुरूषों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। वित्तिय वर्ष 2016-17 में 31 मार्च तक जिले नरेगा योजना में श्रम एवं सामग्री मद में राशि 230 करोड़ 71 लाख रूपये व्यय हुआ है।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकया गोहाएन ने बताया कि जिले में वित्तिय वर्ष 2016-17 में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य की मांग के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने में महात्मा गांधी नरेगा योजना से पुरूषों के मुकाबले ग्रामीण महिलाओं बाजी मारते हुए 111 लाख 88 हजार मानव दिवस का सृजन किया है। जिले की सभी नौ पंचायत समितियों में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का औसत आंकड़ा 78 प्रतिशत रहा है। जिला परिषद सीईओं निकया गोहाएन ने बताया कि 31 मार्च 2017 तक जिले में 2 लाख 51 हजार 820 परिवारों को रोजगार उपलब्घ कराते हुए 143 लाख 41 हजार मानव सृजन किया गया है। जिस पर श्रम मद में राशि 170 करोड़ 57 लाख एवं सामग्री मद में 60 करोड़ 14 लाख का व्यय हुआ है।

(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419

error: Content is protected !!