काॅलोनी में लगेंगे रंग बिरंगे ब्लाॅक, आकर्षक बनेगा मुख्य द्वार, सीसीटीवी कैमरे से होगी सुरक्षा
पत्राकार काॅलोनी विकास समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश कासलीवाल ने जानकारी दी कि काॅलोनी में विकास के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 36.60 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। इस राशि से काॅलोनी में सड़क के दोनो तरफ रंग बिरंगे इन्टरलिंक ब्लाॅक लगवाए जाएंगे। काॅलोनी में विकास के लिए अब तक 65.60 लाख रूपए की स्वीकृतियां जारी हो चुकी है। राज्यसभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव द्वारा 15 लाख, सांसद प्रो. सांवर लाल जाट द्वारा 6 लाख, शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी द्वारा 8 लाख रूपए की स्वीकृतियां जारी की है।
श्री कासलीवाल ने बताया कि काॅलोनी में प्रथम चरण में सड़क के दो तरफ इन्टरलिंक ब्लाॅक लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। ब्लाॅक लगने से काॅलोनी की सुन्दरता और बढ़ गयी है। अब काॅलोनी का सुरक्षा द्वार 5 लाख रूपए की लागत से बनवाया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। काॅलोनी में महिलाओं के आग्रह पर पूजा अर्चना के लिए पीपल, बड़, आंकड़ा, तुलसी एवं बिल्वपत्रा आदि पौधे लगाए जा चुके है। यह सभी पौधे बाहर से मंगवाए गए। शीघ्र ही कल्पवृक्ष के पौधे भी लगवाए जाएंगे।
