अजमेर शहर का होगा तेजी से विकास- प्रो. देवनानी

शिक्षा राज्यमंत्राी ने किया उसरी गेट पर सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ
c088db1b-a53d-4442-9bde-5dbaae8531bdअजमेर, 15 अप्रेल। शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शीघ्र ही देश का सबसे महत्वपूर्ण शहर होगा। वाराणसी के बाद एकमात्रा अजमेर शहर है जहां केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाएं लागू है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 2 हजार करोड़ रूपए से विकास कार्य कराएं जाएंगे। आने वाले कुछ वर्षों मंे अजमेर की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज ऊसरी गेट से रामायण मण्डल तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अजमेर ऐतिहासिक काल से ही देश का प्रमुख केन्द्र रहा है। अब अजमेर का प्राचीन गौरव एक बार पुनः स्थापित हो रहा है। वाराणसी के बाद अजमेर ऐसा शहर है जहां स्मार्ट सिटी, हैरिटेज सिटी, हृदय, अमृत एवं सिटी आॅइकान जैसी सभी प्रमुख योजनाएं एक साथ लागू की गई है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आनासागर झील के चारों तरफ पाथवे बनाया जा रहा है। सर्किट हाउस और बजरंगगढ़ के नीचे पहाड़ी पर झरना बनाया जाएगा। यह झरना झील के चारों तरफ से देखा जा सकेगा। इसी तरह सुभाष उद्यान का भी कायाकल्प किया जा रहा है। योजना के तहत विभिन्न वार्डों में भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
प्रो. देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार शहर में सुविधाएं उपलब्घ कराने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। शहर एवं आसपास के गांवों में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए करोड़ों रूपए स्वीकृत किए गए है। हाथीखेड़ा, अजयसर एवं खरेकड़ी आदि गांवों में तो आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणों को घर-घर पेयजल के कनेक्शन दिए जा रहे है।
इस अवसर पर भारती श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

1 thought on “अजमेर शहर का होगा तेजी से विकास- प्रो. देवनानी”

  1. Vikas to hoga ya na hoga hum nahi jante
    Lekin PURANE karyakartao bandhuo ka BHI dhyan rakhna hoga.chamcho SE ghire nahi raha hai

Comments are closed.

error: Content is protected !!