पहाड़ी पर बनेगी सड़क, जनता को मिलेगी राहत

शिक्षा राज्यमंत्राी ने किया ऋषि घाटी से ऊपर सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ

प्रो. वासुदेव देवनानी
प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 19 अप्रेल। ऋषि घाटी से ऊपर बाबूगढ़ पहाड़ी की तरफ सालों से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। इस मार्ग पर विधायक कोष से नयी सड़क बनायी जाएगी। क्षेत्रा के सैकड़ों लोगों ने शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी का आभार व्यक्त किया है।
शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज शाम ऋषि घाटी से ऊपर सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानस्भा क्षेत्रा में करोड़ों रूपए की सड़के बनायी गई है। प्रत्येक वार्ड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। राज्य सरकार शहर में सुविधाएं उपलब्घ कराने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। शहर एवं आसपास के गांवों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रूपए स्वीकृत किए गए है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आनासागर झील के चारों तरफ पाथवे बनाया जा रहा है। सर्किट हाउस और बजरंगगढ़ के नीचे पहाड़ी पर झरना बनाया जाएगा। यह झरना झील के चारों तरफ से देखा जा सकेगा। इसी तरह सुभाष उद्यान का भी कायाकल्प किया जा रहा है। योजना के तहत विभिन्न वार्डों में भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अजमेर ऐतिहासिक काल से ही देश का प्रमुख केन्द्र रहा है। अब अजमेर का प्राचीन गौरव एक बार पुनः स्थापित हो रहा है। वाराणसी के बाद अजमेर ऐसा शहर है जहां स्मार्ट सिटी, हैरिटेज सिटी, हृदय, अमृत एवं सिटी आॅइकान जैसी सभी प्रमुख योजनाएं एक साथ लागू की गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अरविंद यादव, पार्षद श्री रमेश सोनी, सीताराम शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!