लोकसभा सांसद और फिल्म स्टार विनोद खन्ना के निधन पर शोक

Vinod-Khannaअपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में नये कीर्तिमान हासिल करने वाले फिल्म जगत के सूपरस्टार और पूर्व मंत्री विनोद खन्ना के निधन पर भाजपा में शोक व्याप्त रहा । भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि विनोद खन्ना जी का निधन फिल्मजगत के एक युग का अंत है उन्होने कहा के श्रीमान खन्ना ने 140 से भी अधिक फिल्मो में काम करने के साथ राजनीति में भी नये कीर्तिमान हासिल किए और वर्ष 1997और 1999 में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा की ओर से सांसद चुने गए थे। जबकि 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रिय मंत्री भी रहे। इसके बाद सिर्फ 6 माह पश्चात ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया था शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, सांसद व किसान आयोग अध्यक्ष संावरलाल जाट, एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेडा, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर संपत संाखला, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, ओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, युवा बोर्ड सदस्य देवेन्द्र सिंह शेखावत, प्र.का. सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, हरीश झामनानी, सोमरत्न आर्य, रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी शहर कार्यकारणी, सभी मंडल अध्यक्ष,भाजपा पार्षद दल सहित कार्यकर्ताओं ने खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ।

संदीप गोयल
जिला प्रचार मंत्री
मो. 9352004484

error: Content is protected !!