‘प्रोफसेर से श्री’ बने वासुदेव देवनानी पहुंचे भगवान परशुराम की शरण में

प्रो. वासुदेव देवनानी
प्रो. वासुदेव देवनानी
विगत 8 अप्रैल को मंत्री देवनानी द्वारा ब्राहमण समाज पर की गई अपमानजनक टिप्पणी से उपजे विवाद एवं दिनो दिन फैलते आन्दोलन और देवानानी द्वारा माफी न मांगे जाने व इसी बीच आज परशुराम जयन्ती के समारोह में देवनानी को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करने से आहत मंत्री जी ने अपने हिसाब से तोपदड़ा स्कूल में एक समानान्तर कार्यक्रम कर ब्राहमण समाज में बिखराव दिखाने का प्रयास किया और अपने उद्बोधन में ब्राहमण समाज को उपकृत करने हेतु आगामी शैक्षणिक सत्र के पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम का अध्याय जोड़ने की घोषणा भी आनन-फानन में कर डाली।
इस पर राजस्थान ब्राहमण महासभा के अध्यक्ष पं. सुदामा शर्मा ने इसको हास्यापद बताते हुए कहा कि श्री देवनानी ने यह जो राजनैतिक चाल चलने का प्रयास किया है वह बचकाना है, पाठ्यक्रम कों तय करना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कमेटी द्वारा होता है क्या जोड़ना है और क्या हटाना है यह निर्णय कमेटी करती है इसमे मंत्री की कोई भूमिका नहीं होती है। अतः उनकी यह घोषणा एक राजनैतिक जुम्ला है इससे अधिक कुछ नहीं क्या भगवान परशुराम की याद आज ही आनी थी?
राजस्थान ब्राहमण महासभा महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जयश्री शर्मा ने कहा आज की रैली अभूतपूर्व थी समस्त ब्राहमण समाज एकजुट था और जिन दो-चार लोगों से देवनानी जी विगत 10-12 दिनों में समाचार पत्रों में बयान दिलवाकर समाज में फूट दिखाने की कुचेष्टा कर रहे थे वह क्रम भी आज टूट गया। उन्होंने कहा आज की अभूतपूर्व रैली में वे सभी बंधु सम्मिलित हुए जिनके नामों का इस्तेमाल मंत्रीजी कर रहे थे श्रीमती जयश्री शर्मा ने मंत्री देवनानी को चेताया कि उन्होंने आज भगवान परशुराम जयन्ती पर समाज से माफी मांगने का स्वर्णिम अवसर खो दिया हैं। समाज द्वारा दी गई तीन दिन की मोहलत भी कल शनिवार शाम समाप्त हो जायेगी।
इस अवसर पर समानान्तर कार्यक्रम करने पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के जिलाध्यक्ष सुदामा शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष बलराम शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, विधि प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र ओझा, महिला प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष जयश्री शर्मा, आरक्षण मंच प्रदेश प्रभारी कैलाश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डे, पारीक सेवा सुधार समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश पारीक, राजस्थान ब्राह्मण महासभा संगठन मंत्री कृष्ण गोपाल जोशी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी सदस्य गौरव उपमन्यु शर्मा, युवा प्रकोष्ठ राजस्थान अध्यक्ष ब्रजेश पाण्डे, राजस्थान ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, रवि शर्मा, अनुपम शर्मा, पं. दीनदयाल शर्मा, दयानन्द चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, आशीष शर्मा, आलोक भारद्वाज, श्रीमती निर्मला शर्मा, पं. घनश्याम मिश्र, अभय मिश्र आदि समाज बंधुओं ने मंत्री देवनानी की निंदा की।

error: Content is protected !!