ढोल बजाकर ब्राह्मण समाज ने किया शंखनाद

1 (1)आज दिनांक 15 मई 2017 को प्रातः 10 बजे ब्राह्मण संघर्ष समिति के पदाधिकारी एकत्र हुए और ढोल बजाकर मंत्री देवनानी के घर पत्रक बांटकर पूरे शहर को देवनानी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की जानकारी देने के अभिमान का श्री गणेश किया।
ब्राह्मण संघर्ष समिति ने पण्डित सुदामा शर्मा (राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष), सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पण्डित बलराम शर्मा, श्री अजयमेरू विप्र संस्थान के उपाध्यक्ष पण्डित घनश्याम मिश्र एवं गौड़ ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पण्डित गोविन्द शर्मा के नेतृत्व में ढोलो सहित सबसे पहले मंत्री देवनानी के अजमेर संतकंवरराम कॉलोनी स्थित निवास के बाहर पहुंचे, मंत्री द्वारा मिलने का आग्रह ठुकराने पर ढोल बजाकर उन्हें चेताया गया व निवास पर ब्राह्मण संघर्ष समिति द्वारा मुद्रित पत्रक दिये। ढोल की आवाज सुनकर आस पास लोगों को जमगट लग गया तो सभी नागरिकों को पत्रक वितरित किये गये। कई लोगों को उनके शिक्षाविद होने पर संदेह नहीं था, मंत्री द्वारा फर्जी प्रोफेसर की उपाधि धारण किये जाने पर लोगों को आश्चर्य हुआ और उन्होने इसे बहुत ही हास्यास्प्रद माना व ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी के प्रति भी लोगों ने नाराजगी व्यक्त की व सभी का मत था देवनानी को समय रहते अपनी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिये थी परन्तु इस घटना को 40 दिन निकलने के बाद भी देवनानी घमण्ड में अड़े हुए है इससे न सिर्फ उनको बल्कि पार्टी को भी बहुत नुकसाल हो रहा है। मंत्री द्वारा ब्राह्मण संघर्ष समिति के लोगों से मिलना तो दूर उल्टे पुलिस का जत्था निवास पर बुला लिया जो बहुत दुःखद है।
पण्डित सुदामा शर्मा ने कहा ‘‘यह अत्यन्त ही शर्मनाक घटना है एक ओर मंत्री लोगों में तरह तरह की बातें करते है और सामने आने से कतराते है। वैसे तो उनके शहर में फोटो के बैनर हर दो-चार दिनों में किसी न किसी बात पर लग जाते है परंतु अपने ही क्षेत्र के मतदाताओं से मिलने में क्या डर है ? यह अत्यंत दुःखद है। उन्होने कहा कि शहर में सभी वार्डो में 1 लाख पत्रक वितरित किये जायेगें। सभी मुख्य सरकारी कार्यालयों एवं प्रमुख स्थानों पर पत्रकों का वितरण किया जायेगा।
पण्डित बलराम शर्मा ने कहा ‘‘मंत्री देवनानी को लगता था ब्राह्मण समाज में शक्ति नहीं है। दो-चार दिन में यह आन्दोलन शांत हो जायेगा। परन्तु हम यह चेतावनी दे रहे है अब यह आन्दोलन उनकी पद से बर्खास्ती से ही समाप्त होगा।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पण्डित राजीव शर्मा ने कहा कि ‘‘किसी भी जनप्रतिनिधि के लिये इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है ? अपने ही लोगों को मिलने से रोकने के लिये पुलिस की सहायता लेनी पड़ें। ब्राह्मण समाज तो सदैव ही अंहिसा का पुजारी रहा है। फिर यह पुलिस का बन्दोबस्त करने का क्या ओचित्य था अच्छा होता वे हमें घर के अंदर बुलाते और अपनी गलती स्वीकार करते। परंतु उन्होने कोई सकारात्मक पहल नहीं की।
महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती जयश्री शर्मा ने कहा ‘‘लगता है मंत्री देवनानी की राजनैतिक सुझबुझ अब समाप्त हो गयी है। बिना पात्रता के स्वयं को वर्षो से प्रोफेसर उपाधि से सुशोभित करने के क्रम में जैसे ही न्यायालय ने लिखित में जवाब मांगा उनकी सहनशीलता व धैर्य उनके व्यक्तित्व से लुप्त हो गई और व्यक्ति के चरित्र में से ये दो गुण समाप्त होने के पश्चात् व्यक्ति शीघ्र ही हांसिये पर चला जाता है।
गौड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पण्डित गोविन्द शर्मा ने कहा ‘‘देवनानी को लगता है सभी लोग मुर्ख है वे अब तक स्वयं को बहुत बड़े राजनैतिज्ञ मान रहे थे। आज उनकी स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। एक पार्षद भी अपने घर पर आये नागरिकों से अवश्य भेंट करता है। परंतु मंत्री पद पर होने के बावजूद समाज में वे कोई आदर्श प्रस्तुत नहीं कर पाये, उल्टे उनके कारण फर्जी डिग्रीयों की चर्चा अवश्य ही लोगों में आम हो गयी है।
अंराई मण्डल से पण्डित महेश चन्द शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा जिसे देश ही नहीं वरन् विदेश में भी सम्मान मिल रहा है। ऐसे व्यक्ति के कुकृत्य से पार्टी और मोदी की छवि पर दाग लग रहा है, ऐसे व्यक्ति को तुरंत हटा देना चाहिए।
इस अवसर पर श्री अजमयमेरू विप्र संस्थान के रामदयाल शर्मा, सुरेश शर्मा, गोरधन दाधिच, सोमरत्न दाधिच, चन्द्र प्रकाश अजगारा, महावीर दाधिच, योग नारायण व्यास, बालकिशन, भागचन्द शर्मा, प्रभु शुक्ला, अशोक शर्मा, दादिया से अजय दाधिच, फारसिया श्रीनगर से निर्मल दाधिच, महावीर दाधिच, राजेश पारिक, विवेक पारिक, कुसुम मिश्रा, पूर्व पार्षद मनोज मिश्रा, अभय शर्मा, निरज शुक्ला, प्रकाश ओझा, ओम प्रकाश पारिक, कैलाश ओधित्य, ब्रजेश पाण्डे, गौरव उपमन्यु शर्मा, रवि शर्मा, अनुपम शर्मा, दीनदयाल शर्मा, दिनेश शर्मा, आलोक भारद्वाज, लोकेश शर्मा, निर्मला शर्मा, अभय मिश्र, सुशील पारिक आदि ब्राह्मण समाज के बन्धु उपस्थित थे।

(सुदामा शर्मा)
अध्यक्ष
राजस्थान ब्राह्मण महासभा
जिला अजमेर
मो.9828279376

error: Content is protected !!