भारतीय जनता पार्टी के संगठनों मोर्चा के जिला प्रभारी नियुक्त

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत ने पिछले दिनों पार्टी की कोर कमेटी की बैठक मे सर्व सम्मति के आधार पर लिये गये निणर्य के अनुसार पार्टी के अग्रिम संगठनो मोर्चो के जिला प्रभारी निम्नानुसार नियुक्त किये है।
1 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रभारी- अरविन्द यादव
2 महिला मोर्चा की प्रभारी- श्रीमती सरोज जाटव
3 भा.ज.पा. अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रभारी- डा. प्रियशील हाडा
4 भा.ज.पा. अनुसुचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी- रमेश शर्मा
5 भा.ज.पा. किसान मोर्चा के प्रभारी- सी. पी. गुप्ता
6 भा.ज.पा. अल्पसख्ंयक मोर्चा के प्रभारी- नरेन्द्र सिंह छाबडा
7 भा.ज.पा. जनता मजदूर महासंघ- डा. कमल कांत
बैठक में तय किया गया कि पार्टी के उपाध्यक्ष हरीश झामनानी आदर्श मण्डल, संजय खण्डेलवाल आर्य मण्डल, जयकिशन पारवानी पृथ्वीराज मण्डल तथा सीताराम शर्मा बजरंग मण्डल के प्रभारी के रूप मे कार्य करते रहेगें।
पार्टी की साधारण सदस्यता अभियान के पश्चात् सदस्यता अभियान के संयोजक प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के निर्देशन मे पार्टी का सक्रिय सदस्यता का अभियान 9 से 13 तारीख तक चलेगा। सक्रिय सदस्यता के मण्डल प्रभारी भी आदर्श मण्डल मंे सोहन शर्मा, आर्य मण्डल रमेश मारू, पृथ्वीराज मण्डल मे योगेश शर्मा, तथा बजरंग मण्डल मे जे. के. शर्मा रहेगें।
भा.ज.पा. शहर जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत ने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिये सुरेन्द्र सिंह शेखावत तथा उत्तर विधान सभा क्षेत्र के लिये जयकिशन पारवानी को बी.एल.ओ. प्रभारी नियुक्त किया हुआ है। यह बी.एल.ओ. प्रभारी दिनंाक 14 अक्टूबर तक तक दोनों विधान सभा क्षेत्रो के सभी मतदान केन्द्रो के पार्टी के बी.एल.ओ. की सूची मण्डलो के अध्यक्षों से प्रस्तुत करेगें।
बैठक के अध्यक्ष रासासिंह रावत, विधायक अनिता भदेल, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, कैलाश कच्छावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, सदस्यता अभियान के संयोजक प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह, आनन्द सिंह राजावत, रमेश सोनी, सदास्यता अभियान के मण्डल संयोजक जे.के. शर्मा, योगेश शर्मा, रमेश मारू, सोहन शर्मा, उपस्थित थे। बैठक मे साधारण सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुऐ लक्ष्य से अधिक साधरण सदस्य बनने पर संतोष व्यक्त किया गया।
प्रवक्ता
अरविन्द यादव
मो. 9414252930
error: Content is protected !!