महाराजा दाहरसेन का बलिदान प्रेरणादायी – श्यामसुन्दर भट्ट

1305वें दाहरसेन बलिदान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन

zzअजमेर 11 जून। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक विकास एवं समारोह समिति की ओर से सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक के चच भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उदयपुर के वरिष्ठ साहित्यकार श्यामसुन्दर भट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों ने सिन्ध की ओर 14 बार हमला किया परन्तु हर बार मुहं की खानी पडी और उनको हमारे वीर सैनिकों ने खदेड दिया और भारत की पवित्रधरा पर किसी को घुसने की हिम्मत नहीं हुई। मोहम्मद बिन कासिम ने इस बार महिलाओं के वेस में सैनिकों को महाराजा दाहरसेन को गुमराह कर धोखे से हमला किया और वो निडर पराक्रमी महाराजा देश सीमा की रक्षा करते करते बलिदान हो गये। महाराजा दाहरसेन ने सिन्ध के साथ अखण्ड भारत की सीमाओं की रक्षा की।
श्री भट्ट ने कहा कि महाराजा दाहरसेन के काल में सिन्ध के साथ अन्य राज्यों में सीमाओं पर पूरी सुरक्षा का भाव था परन्तु धोखे से बलिदान होने के बाद महाराणी लाडी ब्ाई ने युद्ध का मोर्चा संभाला। जब विदेशी आक्रमाकारी सेना को चारो ओर से घिरा हुआ देखा तो लाडी बाई उनके हाथ आने की बजाये जौहर किया और यह शायद दुनिया में पहला जौहर हुआ। पूरे परिवार के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिये और यह शायद पहला उदाहरण होगा जहां पूरे परिवार ने बलिदान दिया और इस पवित्र स्मारक से भी हम प्रेरणा ले रहे है।
zzzविचार गोष्ठी में नगर निगम अजमेर के उप-महापौर सम्पत सांखला, भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी व हरिभाउ उपाध्याय नगर विस्तार समिति के अभिषेक शुक्ला ने भी सम्बोंधित किया।
कार्यक्रम की शुरूआत हिंगलाज माता व जगद्गुरू श्रीचन्द्र भगवान की पूजा अर्चना के साथ महाराजा दाहरसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण अजमेर सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी व आभार समिति सदस्य कंवलप्रकाश किशनानी ने प्रकट किया। मंच का संचालन महेन्द कुमार तीर्थाणी ने किया। देश भक्ति गीत के.जे.ज्ञानी ने प्रस्तुत किया। श्री ताराचन्द राजपुरोहित व लक्षमणदास दौलताणी ने पूजा अर्चना करवाई।
गोष्ठी में मोहन तुलस्यिाणी, महेश टेकचंदाणी प्रकाश जेठरा, तुलसी सोनी, डॉ. नवल उपाध्याय, संदीप धाबाई, वासुदेव सोनी, शंकर टिलवाणी, रणधीर सिंह कच्छावा, भगवान कलवाणी, नरेन्द्र बसराणी, एडवोकेट महेश सावलाणी, कैलाश लखवाणी, किशोर टेकवाणी, एम.टी. वाधवाणी, नानकराम जयसिंधाणी, खुशीराम इसराणी, जय मंघाणी सहित विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1305वां बलिदान दिवस के उपलक्ष में 16 जून को सांय 5 बजे से सिन्धुपति महारजा दाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर पर आयोजित देश भक्ति कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है व हिंगलाज माता की पूजा अर्चना, महाराजा द्ाहरसेन को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ रंग भरो प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम समन्वयक, मो. 094131 35031

error: Content is protected !!