सामुहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

सामुहिक विवाह समारोह का दृश्य

केकड़ी, संत निरंकारी मिशन के समाज कल्याण विभाग द्वारा सादे सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में किया गया। सम्मेलन में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे तथा नवविवाहित जोड़ो को बाबा हरदेव सिंह महाराज,राजमाता कुजवंत कौर,तथा माता सविन्दर ने आशिर्वाद प्रदान किया। मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि इस विवाह सम्मेलन में 14 जोड़े अन्तर्राज्यीय स्तर पर हुए। साथ ही इस सम्मेलन में जाति व धर्म का कोई उल्लेख नहीं किया गया। इस समारोह में स्थानीय ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी सहित सेवादल इंचार्ज लक्ष्मण धनजानी के नेतृत्व में सेवादल के 12 जवानों ने भी अपनी सेवाऐं दी।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!