अजमेर, 16 जून। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत 19 जून, 2016 से घरेलू कनेक्शन जारी करने हेतु बिजली सबके लिए योजना प्रारंभ हो गई थी। इस अभियान के तहत 18 जून को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्रा के 10 सर्किल में कुल 23 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऐसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन दिए जाएगें। यह शिविर 18 जून को राजसमंद में 6, डूँगरपुर में 3, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, झुंझुनूं, नागौर एवं सीकर में 2-2, प्रतापगढ एवं उदयपुर में एक-एक स्थान पर लगाए जाएगें। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि यह शिविर राजसमंद सर्किल में बगाना, नारना, फतेहपुर, माझेरा, सकरवास एवं वानई में शिविर आयोजित होंगे। नागौर सर्किल में र्खेश एवं डाबरा में शिविर आयोजित होंगे। झुंझुनूं सर्किल में खारक्डा एवं झाखल में शिविर लगेंगे। सीकर सर्किल में बुरजा की ढाणी एवं आसपुर में शिविर लगेंगे। भीलवाड़ा मंे कांवलास एवं कुराडिया में शिविर लगेंगे। चि☻त्तौड़गढ़ सर्किल में लुहारिया एवं बोराव में शिविर लगेंगे। डूंगरपुर सर्किल झालाप, देवगांव एवं ओरा में शिविर लगेंगे। अजमेर सर्किल मंे तारागढ़ एवं रावतमाल में शिविर लगेंगे। प्रतापगढ़ सर्किल में बारखेडी में एवं उदयपुर में बोटीकलां में शिविर लगेगा।