ज्योतियाना देश के जाने माने महाविद्यालय dav कॉलेज अजमेर की फाइन आर्ट स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष भी है
राजस्थान की ह्र्दय नगरी अजमेर से सम्बंधित युवा पेंटिंग कलाकार सीमान्त ज्योतियाना अपनी पेंटिंग कला से देश मे अजमेर के नाम को रोशन कर रहे है ! मालूम है कि अजमेर निवासी सीमान्त ज्योतियाना जिला, सभाग, राज्य, राषटीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता मे कई बार जीत हासिल करके राषटीय स्तर तक के अवॉर्ड प्राप्त कर चुके है जो कि अजमेर निवासियों के लिये एक गर्व की बात है! सीमान्त का सपना है कि व अपनी इस कला के माध्यम से कला जगत के बड़े से बड़े पुरस्कार को प्राप्त करके अपने माता पिता, गुरुजनों, व अपने शहर के नाम को आसमान की बुलंदियों मे पहुँचा दे !
इंदौर मे राषटीय प्रथम प्रदशनी इनफिनिटी मे चित्रकार शकर शिंदे के हाथों से रजत पदक हासिल किया!
एवं मध्यप्रदेश भोपाल रेड आर्ट सस्थान की तरफ से आयोजित की गई आल इंडिया आर्ट प्रतियोगिता मे आर्ट अचीवमी सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ इस प्रतियोगिता मे सीमान्त के राधा कृष्ण के चित्र को खूब सरहाया गया इस प्रतियोगिता मे सीमान्त ने ना केवल अजमेर अपितु पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया क्योंकि वे धार्मिक चित्रण वर्ग मे सिल्वर मैडल प्राप्त करने वाले राजस्थान के एक मात्र युवा कलाकार थे!
इसके अलावा हरियाणा रेवाड़ी मे नटराज आर्ट जोन के द्वारा आयोजित आल इंडिया पेंटिंग प्रतियोगिता मे अपनी माँ ओर शिशु कृति के लिये मैडल पुरूस्कार से पुरस्कृत हुये ! ये पुरस्कार उन्हे हरियाणा के जाने माने समाज सेवी एम पी गोयल के द्वारा प्राप्त हुआ
इसी के साथ सीमान्त ने मिनिस्ट्रीरी ऑफ इलैक्ट्रोनिक एंड इंफॉर्मैसन्न टैक्नोलॉजी गवर्मेन्ट ऑफ इंडिया की डिजिटल इंडिया वर्कशॉप के अंतर्गत पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया एवं सीमान्त ने राजीव गांधी युवा विकास सस्थान रीजनल सेंटर चंडीगढ़ के द्वारा आयोजित पैंटीग स्पर्धा मे भाग लिया यहाँ पर बनाई गई पेड की अनुपम कृति को पंजाब यूनिवर्सिटी मे लगी पेंटिग एक्जीविशन मे जगह मिली जहाँ लोगों, अतिथि, व नेताओ ने पेंटिग को खूब सराहा इसी के साथ जोधपुर राजस्थान के 27 आर्ट पॉइन्ट मे उनकी कृति चयनित हुई! अभी हाल मे ही ज्योतियाना ने दिल्ली मे आयोजित राषटीय स्तरीय पैंटीग मे भाग लिया है इसी प्रकार सीमान्त छोटी बडी पेंटिंग प्रतियोगिता मे भाग लेते रहते है
सीमान्त ने बताया कि वह अपनी इस पेंटिंग कला को मात्र राषटीय स्तर की प्रतियोगिताओ तक नही बल्कि अंतरास्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना चाहते है! जिस के लिये वह अपनी पेंटिंग मे ओर भी अधिक सुधार कर रहे है ताकि वह अपने जीवन मे सफलता की हर सीढ़ी को आसानी से पार कर सके!!