बंगाली समाज मनायेगा दूर्गा पूजा महोत्सव

अजमेरञ। श्री शारदीय दूर्गा पूजा कमेटी द्वारा 20 से 24 अक्टूबर तक बंगाली समाज द्वारा दूर्गा पुजा आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इन्डोर स्टेडियम में आयोजित बैठक के दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी। दृष्टि राय ने आयोजन की जानकारी देते हुऐ बताया कि दूर्गा पुजा महोत्सव इन्डोर स्टेडियम में 20 अक्टुबर को शुरू होगा और षष्टी के दिन सुबह 4 बज कर 31 मिनट पर माता की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन होगा। महासप्तमि पर सुबह नौ बजे मुर्ति स्थापना शाम साढे सात बजे संगीत संध्या गितांजली का आयोजन होगा। महाअष्ठमी के दिन संध्या आरती होगी। रात नौ बजे से नृत्य संध्या का आयोजन होगा, जिसमें अजमेर कत्थक कला केन्द्र की छात्रायें नृत्य प्रस्तुत करेगी। डॉ. वन्दना चक्रवर्ति ने बताया की महानवमी पर सुबह नौ बजे कुमारी पुजन शाम को संध्या आरती व रात नौ बजे से नृत्य संध्या में रेखा जैना यादव व उनकी शिष्याय ओडिसी नृत्य प्रस्तुति देगी।
error: Content is protected !!